Bharat Express DD Free Dish

भारत के इन हिस्सों में दिखा चंद्र ग्रहण, लोगों ने टेलिस्कोप से देखा; वीडियो में आप भी देखिए Lunar Eclipse

2025 का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण आज रात भारत, एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दिया. रांची में चंद्रमा आधे से ज्यादा ढक गया, कई VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आए.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Lunar Eclipse 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में आज रात 9:58 बजे से शुरू हुआ, जो रात 1:26 बजे (8 सितंबर 2025) तक रहेगा. यह ग्रहण कुंभ राशि में हुआ और देश के कई हिस्सों में दिखाई दिया. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, असम के गुवाहाटी में partial phase of the total lunar eclipse देखा गया, जहां लोगों ने टेलिस्कोप की मदद से इस खगोलीय घटना को निहारा.

वीडियो में चंद्रमा धीरे-धीरे लाल रंग में रंगता हुआ दिखा, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है. तमिलनाडु में यह ग्रहण सबसे पहले दिखाई दिया और भारत में कुल 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा, जबकि ब्लड मून 82 मिनट तक रहेगा.

122 साल बाद दुर्लभ संयोग

यह ग्रहण 122 साल बाद बने एक दुर्लभ संयोग के तहत हुआ है, जिसने खगोल प्रेमियों को आकर्षित किया. हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. सूतक काल दोपहर 12:58 बजे से शुरू हो चुका है और ग्रहण समाप्ति तक लागू रहेगा. इस दौरान पूजा-पाठ, खाना पकाना और खाना खाना वर्जित माना जाता है.

chandra grahan 2025

चंद्र ग्रहण देखने की उत्सुकता

देश के विभिन्न हिस्सों से ग्रहण की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एएनआई ने गुवाहाटी से ली गई वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें चंद्रमा धीरे-धीरे अंधेरा होता हुआ दिखा. कई शहरों में लोगों ने टेलिस्कोप और बाइनोक्युलर की मदद से इस खूबसूरत नजारे को देखा. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखना सुरक्षित है, लेकिन सूर्य ग्रहण के विपरीत, इसमें विशेष चश्मों की जरूरत नहीं होती.

राशियों पर ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ और सिंह राशि वालों पर अधिक प्रभाव डालेगा. अगले छह महीनों तक प्राकृतिक आपदाएं और राजनीतिक उथल-पुथल की आशंका जताई गई है. इस ग्रहण को नासा की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल time and date पर भी लाइव देखा जा सकता है.

यह भी पढ़िए: Lunar Eclipse: 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण रात 9:56 से शुरू, भारत में 3.28 घंटे तक दिखेगा; जानिए पीक टाइम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read