देश

बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मदनी, दुआ करते हैं कि कोर्ट से इसी तरह गरीबों को मदद मिलती रहे

बुलडोजर कार्रवाई पर आए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चेयरमैन मौलाना अरशद मदनी (Arshad Madni) ने प्रतिक्रिया दी है. अरशद मदनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम तो ये समझते हैं कि किसी शख्स की पूरी जिंदगी की कमाई उसके घर को गिरा देना ये कानून के खिलाफ है. जो कुछ किया जा रहा है वह गरीबों की पूरी जिंदगी की कमाई खत्म कर देने का प्रयास है. कुछ मामले ऐसे भी सामने आए है कि किराए के मकान को भी गिरा दिया गया.

एक घंटे में पूरी जिंदगी तबाह कर दी जाती है

उन्होंने कहा कि एक घर में पूरा परिवार है. अगर किसी एक आदमी से गलती हो गई तो, पूरे परिवार की दुनिया को जहन्नुम बना देना, बेसहारा बना देना ये गलत है. एक दिन या एक घंटे में किसी की पूरी जिंदगी तबाह कर दी जाती है, और इसी आधार पर हम कोर्ट गए थे. हमारी कोशिश रही कि हम मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करें. इसके लिए हमने सुप्रीम कोर्ट में सबसे बेहतर से बेहतर वकील किए थे. वकीलों ने गरीबों और मजलूमों का मजबूत पक्ष रखा. हमें अल्लाह की कुदरत और उसकी इनायत पर बहुत ज्यादा फक्र है. हम दुआ करते हैं कि खुदा करे कि कोर्ट से इसी तरह गरीबों को मदद मिलती रहे, जिस तरह आज मिली है.


ये भी पढ़ें: सभी NH और Expressway पर दोपहिया वाहनों को चलने की अनुमति की मांग वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज


हम बेहद खुश हैं कि कोर्ट ने सही कदम उठाया

मदनी ने कहा कि हम बेहद खुश हैं और मानते हैं कि कोर्ट ने सही और सटीक कदम उठाया है. यह जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बड़ी उपलब्धि है. उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने बुलडोजर के जरिए लोगों के घर तोड़े. हम सभी जजों को बधाई देते हैं जिन्होंने लोगों की दिल की आहट को सुना है, परेशानी को अपनी परेशानी समझी है और दस्तूर के मुताबिक सही फैसला किया है.

खुदा करें हमारे मुल्क के अंदर अमनो अमान और इसी तरह गरीबों को हक देने के फैसले होते रहें. मुल्क के अंदर अमनो अमान कायम रहे. उन्होंने आगे कहा कि सरकारों को चाहिए कि जिन लोगों के घर गिराए गए हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाए, क्योंकि उनकी जिंदगी पूरी तरह से तबाह कर दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago