Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अमित शाह के साथ हुई मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है.

Amit Shah And Mohan Yadav

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात (फोटो- IANS)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. सूत्रों के मुताबिक, सीएम यादव ने उन्हें राज्य के राजनीतिक हालात और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज से अवगत कराया. मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से अमित शाह के साथ हुई मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है.

मुख्यमंत्री यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर सिर्फ इतना ही बताया कि आज नई दिल्ली में “केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी से भेंट हुई. इस अवसर पर प्रदेश के विकास के विभिन्न मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ”.

इससे पहले सीएम यादव ने आज दिन में पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव शिव प्रकाश के साथ भी मुलाकात की थी. नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में हुई मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज, मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश भाजपा संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें- सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई पूरी, हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital