देश

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तीनों में BJP सरकार, लेकिन ये केंद्रीय मंत्री नहीं बचा पाए सीट; कांग्रेस के जीतू पटवारी भी हारे

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) दो तिहाई बहुमत से विधानसभा का चुनाव जीती है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पार्टी ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है. हालांकि, भाजपा को निवास सीट पर झटका लगा है. निवास से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 33 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ा था. उनके सामने थे- कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े. कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े को 99644 वोट मिले. वहीं, फग्गन सिंह कुलस्ते को 89921 वोट मिले. 19 राउंड हुई काउंटिंग में वे 9723 वोटों से पीछे रहे. इस तरह बीजेपी के फग्गन सिंह कुलस्ते हारे.

जीतू पटवारी भी चुनाव हार गए

वहीं, कांग्रेस के कद्दावर नेता जीतू पटवारी भी चुनाव हार गए. पटवारी को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है. जीतू पटवारी दोपहर तक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से 17 हजार से अधिक वोट से पिछड़ रहे थे. चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि वह 35,522 वोटों से हारे हैं. इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार मधु वर्मा जीते हैं.

यह भी पढ़िए: मोदी-केंद्रित अभियान और डबल इंजन का वादा…मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूफड़ा साफ करने में काम कर गई BJP की ये 5 रणनीति

भाजपा के 27, कांग्रेस के 60 विधायक हारे

चुनाव की खास बात यह भी रही कि मध्यप्रदेश में भाजपा के 27 और कांग्रेस के 60 विधायक हारे हैं. पूरे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो यहां भाजपा ने दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज की है. इस बार भाजपा का वोट शेयर 7.53% बढ़ गया. उसे 230 सीटों में से 163 सीटें मिली हैं. ये 2018 से 54 ज्यादा हैं. वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 0.49% घट गया और पार्टी 114 से नीचे आकर 66 सीट पर सिमट गई.

सपा, बसपा, AAP और निर्दलियों का खाता नहीं खुला

चुनाव में इस बार सपा, बसपा, AAP और निर्दलियों का खाता तक नहीं खुला. मात्र एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जीती है. कांग्रेस को एक बड़ा झटका ये लगा कि उसके लहार सीट से 7 बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह भाजपा के अम्बरीश शर्मा गुड्‌डू से 12,397 वोट से हार गए. इस सीट पर पहली बार भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला हुआ था. बसपा की टिकट पर उतरे गोविंद के रिश्तेदार रसाल सिंह ने कहा था- मैं भाजपा के गुड्‌डू को हराने के लिए मैदान में उतरा हूं. इस बयान से गुड्‌डू के पक्ष में माहौल बना. गुड्‌डू को पीएम मोदी के चुनावी प्रचार का सहारा भी मिला.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

23 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

10 hours ago