Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी. जानें महानदी विवाद की वजह, अब तक की बातचीत और समाधान की कोशिश.

Amit Shah Mahanadi Water Dispute

अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी

Mahanadi Water Dispute: महानदी के पानी के बंटवारे को लेकर ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच पुराने विवाद को सुलझाने की कोशिश अहम पड़ाव पर पहुंच गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी. इसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे. बैठक में पानी के बंटवारे पर चर्चा होगी.

समाधान की उम्मीद

20 सितंबर को विष्णुदेव साय ने भुवनेश्वर में मोहन चरण माझी से मुलाकात की थी. बातचीत के बाद साय ने कहा था कि महानदी को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है और बातचीत से जल्द समाधान निकल सकता है. उन्होंने बताया था कि दोनों राज्यों के अधिकारी नई दिल्ली में चर्चा कर चुके हैं और केंद्रीय जल आयोग के जरिए आगे बढ़ने पर सहमति बनी है.

विवाद की जड़ क्या है?

महानदी जल विवाद पुराना है. ओडिशा ने छत्तीसगढ़ में बनाए गए बैराजों और जल परियोजनाओं पर आपत्ति जताई है. उसका कहना है कि इन परियोजनाओं के कारण कम बारिश वाले मौसम में ओडिशा की ओर नदी का पानी घटता है. महानदी ओडिशा के लिए खेती, मछली पालन और बिजली का आधार है. यह मामला 2018 से महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण के सामने है. दोनों राज्य बातचीत से रास्ता निकालने पर जोर दे रहे हैं.

केंद्र की भूमिका

केंद्र सरकार विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश कर रही है. 30 जुलाई को जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में दोनों मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई थी. इसके बाद तकनीकी मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ाने पर सहमति बनी. केंद्रीय जल आयोग की देखरेख में बातचीत जारी है. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली बैठक इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है.


ये भी पढ़ें: आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान


ओडिशा के एडवोकेट जनरल पितांबर आचार्य ने कहा है कि दोनों राज्यों के बीच आपसी समझ से समाधान की संभावना बनी है. 1 अक्टूबर की बैठक में यह स्पष्ट हो सकता है कि महानदी के पानी के बंटवारे को लेकर दोनों राज्य किस रास्ते पर आगे बढ़ते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital