महाराजा बीर बिक्रम की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह का संदेश
Maharaja Bir Bikram Jayanti: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज त्रिपुरा के महान और ऐतिहासिक शासक महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की पावन जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए देश की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. दरअसल गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विशेष पोस्ट साझा करते हुए महाराजा बीर बिक्रम के योगदान को याद किया और उन्हें एक दूरदर्शी, संवेदनशील व जनकल्याणकारी शासक करार दिया.
बता दें कि गृह मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के विकास, सामाजिक सुधार और बुनियादी ढांचे के निर्माण में महाराजा बीर बिक्रम का योगदान अतुलनीय और अमर है.
‘आधुनिक त्रिपुरा के वास्तविक निर्माता'(Maharaja Bir Bikram Jayanti)
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में महाराजा बीर बिक्रम के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा, अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए दूरगामी कार्यों के कारण ही उन्हें ‘आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता’ माना जाता है.
अमित शाह ने कहा कि महाराजा बीर बिक्रम ने उस दौर में त्रिपुरा को प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ाया जब शिक्षा और बुनियादी ढांचे की सख्त आवश्यकता थी. उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के साथ-साथ राज्यवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए थे.
Tributes to Tripura Maharaja Bir Bikram Kishore Manikya Bahadur Ji on his Jayanti.
A visionary ruler who provided pro-people governance, Maharaja Ji is remembered as the ‘Architect of Modern Tripura’ for his contributions to education, infrastructure, and administration. His…
— Amit Shah (@AmitShah) August 19, 2026
जानिए और क्या बोले अमित शाह?
गृह मंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की दूरदर्शी सोच और उनकी अमर विरासत आज भी राज्य सरकार के ‘विकसित त्रिपुरा’ के दृष्टिकोण को निरंतर प्रेरित कर रही है. अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महाराजा जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए त्रिपुरा को शिक्षा, व्यापार, एयर कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
गौरतलब है कि राज्य के प्रमुख बीर बिक्रम एयरपोर्ट का नामकरण भी उन्हीं की स्मृति में किया गया है, जो त्रिपुरा के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान का सबसे बड़ा प्रमाण है.
ये भी पढ़ें: आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से रामपुर-सहारनपुर तक 10 ठिकानों पर छापेमारी
त्रिपुरा में राजा बीर बिक्रम का ऐतिहासिक स्थान
त्रिपुरा के इतिहास में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर (1908-1947) का स्थान बेहद सम्मानजनक और पूजनीय रहा है. उन्होंने अपने शासनकाल में त्रिपुरा के पहले कॉलेज (महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज) की स्थापना से लेकर अगरतला शहर के आधुनिक मास्टर प्लान की रूपरेखा तैयार की थी.
उनकी जयंती के अवसर पर न केवल त्रिपुरा बल्कि पूरे पूर्वोत्तर और देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. गृह मंत्री के इस संदेश के बाद त्रिपुरा के लोगों और जनजातीय समाज में अपनी सांस्कृतिक धरोहर और महान शासक के प्रति गर्व की लहर देखी जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

