Bharat Express DD Free Dish

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस 3:30 बजे

Maharashtra Jharkhand Assembly Election: महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग मंगलवार को चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करेगा.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Maharashtra Jharkhand Assembly Election: महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग मंगलवार को चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करेगा.

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बताया कि आज दोपहर 3:30 बजे विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की जानकारी देगा.

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा करेगा, जिसमें मतदान की प्रक्रिया, चुनावी सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी. इससे पहले, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. निर्वाचन आयोग की टीम ने कुछ समय पहले दोनों राज्यों का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया था.

जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग दीपावली और छठ पूजा को ध्यान रखते हुए तारीखों का ऐलान करेगा. क्योंकि, त्योहारों के दौरान महाराष्ट्र में काम करने वाले झारखंड-बिहार के मतदाता अपने घर लौट जाते हैं. इसलिए, चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत में चुनाव कराने की योजना बना सकता है, जिससे प्रवासी मतदाताओं को त्योहारों के बाद वापस आने का समय मिल सके.

राजनीतिक दलों की नजर प्रेस कॉन्फ्रेंस पर

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान उन लाखों मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने अधिकार का उपयोग कर अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए तैयार हैं. तमाम राजनीतिक दलों की नजर भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई है.

आपको बताते चलें, 288 विधानसभा सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को, तो वहीं 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read