Bharat Express DD Free Dish

‘ऑपरेशन सक्सेसफुल…’ सीएम फडणवीस के बयान ने उड़ाए ठाकरे के होश, क्या 3 बजे तक पलट जाएगी महाराष्ट्र की सियासत?

महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा भूचाल आ सकता है. उद्धव ठाकरे (UBT) के 9 में से 6 लोकसभा सांसद पाला बदलकर आज दोपहर 3 बजे सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं.

Maharashtra Politics 6 Uddhav Thackeray MPs To Join Eknath Shinde Sena

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने उद्धव ठाकरे खेमे में हड़कंप मचा दिया है. सोमवार का दिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 लोकसभा सांसद बागी हो गए हैं और आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह उद्धव ठाकरे के राजनीतिक अस्तित्व के लिए अब तक का सबसे बड़ा और करारा झटका होगा.

दिल्ली की बैठक से ही पक रही थी बगावत की खिचड़ी

इस महा-बगावत की पटकथा 17 जून को दिल्ली में हुई उद्धव गुट की बैठक में ही लिख दी गई थी, जब पार्टी के कई सांसद वहाँ नहीं पहुंचे. बागी होने वाले सांसदों में संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर के नाम शामिल हैं. कानूनन, दल-बदल कानून से बचने और दो-तिहाई बहुमत साबित करने के लिए ठीक 6 सांसदों की ही जरूरत थी, जो अब शिंदे गुट के पाले में जाते दिख रहे हैं.

हिंगोली से सांसद नागेश पाटिल अष्टीकर ने तो खुद इस बात पर मुहर लगा दी है. उनका कहना है कि 18 जून के बाद पार्टी के भीतर हुई कुछ बयानबाजियों ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया और अब उद्धव गुट में रहने का कोई मतलब नहीं बचा है. अष्टीकर ने साफ किया कि उनका उद्धव या संजय राउत से कोई निजी झगड़ा नहीं है, बल्कि वे विकास कार्यों के लिए फंड की कमी और हालिया निकाय चुनावों में पार्टी की करारी हार की वजह से यह कदम उठा रहे हैं.

‘ऑपरेशन सफल रहा’: फडणवीस

इस सियासी भूचाल पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘ऑपरेशन सफल रहा और शरीर पूरी तरह स्वस्थ है.’ वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि वे जब भी कोई ऑपरेशन हाथ में लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. जल्द ही सबको बड़ी खबर मिलेगी.

दूसरी तरफ, बैकफुट पर आए उद्धव ठाकरे डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं. उन्होंने दोपहर 2:30 बजे अपने सभी विधायकों और एमएलसी की इमरजेंसी बैठक बुलाई है. हालांकि, उद्धव का कहना है कि वे इस टूट से निराश नहीं हैं और बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह उनकी असली शिवसेना पर कब्जा करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, यूपी के 39 जिलों में भीषण लू; जानें आपके राज्य का हाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read