देश

‘इस फैसले से लोकतंत्र मजबूत होगा..’, शिंदे गुट को असली शिवसेना ठहराने पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री, अठावले ने कहा- लोकसभा चुनाव में भी होगा फायदा

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ही CM बने रहेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि आज विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिंदे समेत उनके गुट के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने से इनकार कर दिया है. करीब 18 महीने पहले शिंदे समेत 39 विधायकों ने तत्कालीन CM उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी. जिसके बाद उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट चला गया था और साथ छोड़ने वाले विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी.

आज शाम को जब विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे समेत 16 शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार किया तो उद्धव गुट को एक बार फिर बड़ा झटका लगा. यदि आज शिंदे समेत 16 शिवसेना विधायकों को अयोग्य करार दे दिया जाता तो उनकी सरकार गिर जाती. हालांकि, आज अपने फैसले में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने साफ कर दिया कि एकनाथ शिंदे CM बने रहेंगे. नार्वेकर ने कहा कि उन्हें अयोग्य ठहराने का कोई वैध आधार नहीं है. एकनाथ शिंदे ही शिवसेना और पार्टी के असली नेता हैं.

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का फैसला आने के बाद एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों में जश्न मनने लगा. शिंदे गुट के विधायकों के चेहरे पर खुशी छा गई. सांसद राहुल शेवाले ने फैसले पर खुशी जताई है. रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास अठावले ने कहा- यह फैसला उद्धव ठाकरे के लिए बहुत बड़ा झटका है. एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री रहेंगे. शिंदे का गुट ही असली शिवसेना रहेगी. इसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा.

यह भी पढ़िए: विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर बोले- ‘चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में शिंदे गुट ही असली शिवसेना’, CM बने रहेंगे एकनाथ

शिंदे गुट के नेता व महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर का भी बयान आया है. दीपक केसरकर ने कहा कि इस फैसले से लोकतंत्र मजबूत होगा. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शिंदे गुट को असली शिव सेना राजनीतिक दल बताए जाने पर दीपक बोले, “इस फैसले की सच्चाई यह है कि पार्टी में भी लोकतंत्र होना चाहिए. यह निर्णय बिल्कुल सही निर्णय है.”

यह भी पढ़िए: शिंदे की सरकार सुरक्षित या जाएगी? कुछ ही देर में हो जाएगा फैसला… विधानसभा अध्यक्ष पढ़ रहे हैं फैसले के जरूरी बिंदु

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago