Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘इस फैसले से लोकतंत्र मजबूत होगा..’, शिंदे गुट को असली शिवसेना ठहराने पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री, अठावले ने कहा- लोकसभा चुनाव में भी होगा फायदा

Shiv Sena MLA Disqualification Case: महाराष्ट्र में आज विधानसभा स्पीकर ने सीएम एकनाथ शिंदे समेत 16 शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार कर दिया. स्पीकर का यह फैसला उद्धव गुट के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि शिंदे सीएम बने रहेंगे.

Uddhav Thackeray Eknath Shinde maharashtra

फोटो— रामदास आठवले, उद्धव ठाकरे, राहुल नार्वेकर और एकनाथ शिंदे

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ही CM बने रहेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि आज विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिंदे समेत उनके गुट के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने से इनकार कर दिया है. करीब 18 महीने पहले शिंदे समेत 39 विधायकों ने तत्कालीन CM उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी. जिसके बाद उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट चला गया था और साथ छोड़ने वाले विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी.

आज शाम को जब विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे समेत 16 शिवसेना विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार किया तो उद्धव गुट को एक बार फिर बड़ा झटका लगा. यदि आज शिंदे समेत 16 शिवसेना विधायकों को अयोग्य करार दे दिया जाता तो उनकी सरकार गिर जाती. हालांकि, आज अपने फैसले में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने साफ कर दिया कि एकनाथ शिंदे CM बने रहेंगे. नार्वेकर ने कहा कि उन्हें अयोग्य ठहराने का कोई वैध आधार नहीं है. एकनाथ शिंदे ही शिवसेना और पार्टी के असली नेता हैं.

Uddhav Thackeray Rahul-Narvekar Eknath Shinde

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का फैसला आने के बाद एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों में जश्न मनने लगा. शिंदे गुट के विधायकों के चेहरे पर खुशी छा गई. सांसद राहुल शेवाले ने फैसले पर खुशी जताई है. रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास अठावले ने कहा- यह फैसला उद्धव ठाकरे के लिए बहुत बड़ा झटका है. एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री रहेंगे. शिंदे का गुट ही असली शिवसेना रहेगी. इसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा.

यह भी पढ़िए: विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर बोले- ‘चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में शिंदे गुट ही असली शिवसेना’, CM बने रहेंगे एकनाथ

शिंदे गुट के नेता व महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर का भी बयान आया है. दीपक केसरकर ने कहा कि इस फैसले से लोकतंत्र मजबूत होगा. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शिंदे गुट को असली शिव सेना राजनीतिक दल बताए जाने पर दीपक बोले, “इस फैसले की सच्चाई यह है कि पार्टी में भी लोकतंत्र होना चाहिए. यह निर्णय बिल्कुल सही निर्णय है.”

यह भी पढ़िए: शिंदे की सरकार सुरक्षित या जाएगी? कुछ ही देर में हो जाएगा फैसला… विधानसभा अध्यक्ष पढ़ रहे हैं फैसले के जरूरी बिंदु



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest