MP News: माखन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले सात दिनों से बिजली नहीं है. अस्पताल और मेटरनिटी वार्ड पूरी तरह अंधेरे में डूबे हुए हैं. डॉक्टरों और स्टाफ को इलाज के लिए टॉर्च, मोबाइल और इमरजेंसी लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है.
ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों को भर्ती से मना
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि बिजली न होने के कारण ऑक्सीजन मशीनें चल नहीं पा रही हैं. डॉक्टरों ने कहा कि बिना बिजली के ऑक्सीजन सपोर्ट देना संभव नहीं है, इसलिए ऐसे मरीजों को भर्ती करने से मना करना पड़ा. यह हालात मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं.
जिम्मेदारों की लापरवाही
सात दिन से बिजली बंद है, लेकिन कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई. न ही जनरेटर और पावर बैकअप की सुविधा उपलब्ध है. सवाल उठ रहा है कि गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों की सुरक्षा को लेकर इतनी लापरवाही क्यों हो रही है.
ये भी पढ़ें-ट्रेड डील से लेकर खालिस्तानी मुद्दे तक! कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के भारत दौरे के क्या हैं मायने?
अधिकारियों का बयान
सीएमएचओ नरसिंह गहलोत ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान अंडरग्राउंड बिजली लाइन कट गई थी, जिससे आपूर्ति बाधित हुई. उन्होंने कहा कि ठेकेदारों के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन बुलाकर मरम्मत कराई जा रही है. साथ ही इमरजेंसी लाइट और टॉर्च से इलाज करने की स्थिति की जांच भी कराई जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



