देश

कौन होगा INDIA गठबंधन का संयोजक? मल्लिकार्जुन खड़गे दे दिया जवाब, बोले- यह सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा

India Alliance: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन की पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग पर कोई बात नहीं बन पायी है. कांग्रेस का कहना है 7 जनवरी से इस पर बातचीत शुरू हो जाएगी. वहीं गठबंधन का संयोजक कौन होगा, इसको लेकर भी सवाल उठ रहा है. इस बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए, जो लगातार लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया की तैयारियों को लेकर पूछे जा रहे हैं. उन्होंने गठंबधन के संयोजक के तौर पर नीतीश कुमार को बनाने को कहा कि यह सवाल है ऐसा जैसा कौन बनेगा करोड़पति.

हालांकि इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कई सवालों का जवाब दिया. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह हर जगह जाकर फोट खिंचाते हैं, लेकिन कभी मणिपुर नहीं जाते.

‘सभी दलों की बैठक 10-15 दिनों के बीच में होगी’

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि पीएम मोदी लक्षद्वीप जाते हैं फोटो खिंचाते हैं, गोवा और मुंबई भी जाते हैं. लेकिन कभी वे कभी मणिपुर नहीं गए. मणिपुर में काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, प्रधानमंत्री वहां नहीं गए. वह राम मंदिर साइट या बीच पर जाकर फोटो सेशन कराते हैं. आप उनकी फोटो हर जगह देख सकते हैं. जैसे भगवान दर्शन दे रहे हों. लेकिन वह कभी भी मणिपुर क्यों नहीं गए? इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार को गठबंधन इंडिया के संयोजन की खबरों पर कहा कि यह सवाल ऐसा है जैसे कौन बनेगा करोड़पति. आगे उन्होंने कहा कि सभी दलों की बैठक 10-15 दिनों के बीच में होगी. जिसमें सभी जिम्मेदारियां तय की जाएंगी.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: “20 से 26 जनवरी तक घर पर रहें, ट्रेनों में सफर न करें”, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बदरुद्दीन अजमल का मुसलमानों से आग्रह

न्याय यात्रा को लेकर क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

वहीं 14 जनवरी से शुरू होने जा रही भारत न्याय यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यह यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होगी. इसका मकसद देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को जनता के बीच ले जाना होगा. हमें इसके लिए सभी समर्थन की जरुरत है. मैं चाहूंगा कि इसमें गठबंधन के सभी दलों के साथ दें.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

32 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

52 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

54 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

57 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 hour ago