Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया. अब उनके बयान पर कांग्रेस चौतरफा घिर गई है. जानिए उन्होंने आखिर क्या कहा और इस पर क्या सियासी घमासान मचा है?

Mallikarjun Kharge controversial statement PM Modi Father

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: चुनावी शिकस्त और लगातार सिमटते जनाधार के बीच देश की सबसे पुरानी पार्टी की भाषा किस दिशा में फिसलती जा रही है. इसका एक और अप्रिय उदाहरण पटना के मंच पर देखने को मिला. कभी ‘सूट-बूट’, कभी ‘चौकीदार’ और कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर विवादित टिप्पणियां करने वाली कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अब सारी राजनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रख दिया है. शीर्ष नेतृत्व में और कोई नहीं खुद अध्यक्ष खड़गे पीएम मोदी के बाप दादा पर उतर आए हैं.

आखिर मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge Patna Speech Controversy)

बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटना में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भरी सभा में सरेआम अपना आपा खो बैठे. मंच से भाषण के दौरान जब एक युवक ने टोकते हुए कहा कि “मोदी नहीं जाएगा”, तो 85 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष ने संयम खोते हुए चिल्लाकर कहा “मोदी का बाप भी जाएगा.” इस अमर्यादित टिप्पणी और उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सवाल उठाने वाले युवक की पिटाई का वीडियो सामने आते ही देशभर में सियासी तूफान खड़ा हो गया है.

पटना का पूरा घटनाक्रम (Mallikarjun Kharge Statement Patna)

भाषण के दौरान जब छपरा निवासी संतोष कुमार नामक युवक ने यह कहा कि इस तरह के धरने-आंदोलनों से मोदी नहीं हटेंगे, तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीधे व्यक्तिगत हमलों और अपशब्दों पर उतर आए. हालांकि, अपनी ही पार्टी का समर्थक होने का दावा करने वाले युवक को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेरकर बुरी तरह पीटा और सभागार से धक्के देकर बाहर निकाल दिया.

सोशल मीडिया पर खड़गे के भाषण और युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से फैल गया, जिसके बाद बीजेपी ने इसे कांग्रेस की ‘माफिया प्रवृत्ति’ करार दिया. भाषण के दौरान खड़गे ने न केवल चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को घेरा, बल्कि पिछले दो वर्षों में हुए सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग तक कर डाली.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में करोड़ों का खेल! खुद सामने आए ACS संजय दुबे ने क्या कहा? बताया एक-एक पैसे का हिसाब

माफी मांगें राहुल गांधी और खड़गे (BJP Reaction to Mallikarjun Kharge Statement)

मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के नेताओं ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है. पूरे देश में कांग्रेस की किरकिरी होने लगी है.

सम्राट चौधरी की मांग: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के दिवंगत परिजनों के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल निंदनीय और अक्षम्य है. उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी और कांग्रेस की हताशा को दिखाता है और इसके लिए खड़गे व राहुल गांधी दोनों को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए.

नितिन नबीन का हमला: बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि सार्वजनिक मंचों से विरोधियों के परिजनों को घसीटना कांग्रेस का ‘वैचारिक दिवालियापन’ है. जब विपक्ष के पास विकास और नीतियों पर बहस का दम नहीं बचता, तो वे गाली-गलौज का रास्ता चुनते हैं.

अन्नपूर्णा देवी का तंज: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कभी प्रधानमंत्री की मां पर भद्दे कमेंट किए जाते हैं, तो कभी उनके पिता पर. देश की जनता उस पार्टी के इस कल्चर को अच्छे से जानती है और यही वजह है कि जनता इन्हें लगातार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा रही है.

बीजेपी का सोशल मीडिया पर प्रहार: भाजपा ने सोशल मीडिया पर तीखा कटाक्ष करते हुए लिखा कि जिस भाषा को कभी गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. पार्टी अब लोकतांत्रिक संगठन नहीं, बल्कि राजनीतिक हताशा का शिकार दिख रही है.

ये भी पढ़ें: मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

विचार खत्म होते हैं तो गालियां होती हैं (Mallikarjun Kharge Controversy Over PM Modi)

गांधी के अहिंसा और नैतिक मूल्यों का दावा करने वाली कांग्रेस के लिए शायद अब ‘संस्कार’ की परिभाषा बदल चुकी है. जब नीतियों पर बहस करने का माद्दा खत्म हो जाता है और जनता बार-बार ईवीएम का बटन दबाकर विपक्ष को आइना दिखा देती है, तो मंचों से ‘बाप-दादा’ तक उतर आना ही आखिरी हथियार बचता है. विडंबना देखिए कि जो पार्टी खुद को ‘मोहब्बत की दुकान’ बताती है, उसके सबसे वरिष्ठ मुखिया एक सामान्य श्रोता के टोकने भर से मर्यादा की सारी हदें लांघ जाते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital