Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले— ‘12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं’, विरोध में उतरे भाजपा के नेता

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक सभा में विवादित बयान दिया. खड़गे ने खुद की तुलना ज्योतिर्लिंग से की.

mallikarjun kharge
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित एक सभा में विवादित बयान दिया. खड़गे ने खुद की तुलना ज्योतिर्लिंग से की. खड़गे ने कहा ‘मैं ह‍िंदू हूं, मेरा नाम है मल्लिकार्जुन खड़गे, 12 पवित्र ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मैं हूं”. मेरे पिता ने मेरा ऐसा नाम रखा है. खड़गे के विवादित बयान पर भाजपा नेता ने कड़ा विरोध किया है.

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने वीडियो जारी कर कहा है कि हिंंदू आस्था का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की पहचान है. कांग्रेस ने पहले श्री राम का अपमान किया. श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में आयोजित समारोह को कांग्रेस ने नाच-गाना करार दिया था.

भगवान शिव का अपमान कर रहे हैं खड़गे: BJP

कांग्रेसी लगातार श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे हैं. अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भगवान शिव का अपमान कर रहे हैं. खड़गे ने अपनी तुलना 12 ज्योतिर्लिंग से की है. उन्होंने कहा है कि मैं एक पवित्र ज्योतिर्लिंग हूं. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या किसी दूसरे धर्म के लिए कांग्रेस ऐसी टिप्पणी कर सकती है. वोट बैंक के लिए कांग्रेस का स्तर इतना गिर गया है कि लगातार ह‍िंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए. नाम अगर शिव है, तो आप भगवान शिव नहीं बन सकते हैं. ज्योतिर्लिंग से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है और वह खुद को ज्योतिर्लिंग बता रहे हैं. यह हिंदू समाज का बहुत बड़ा अपमान है.

बता दें कि दिल्ली की सभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरी पार्टी सेक्लुयर है. मैं चाहता हूं कि हम सभी एक साथ होकर चलें. भाजपा के लोग लोकतंत्र में मिली शक्ति को खत्म करने का काम कर रहे हैं. भाजपा नैतिकता की सिर्फ बातें करती है, लेकिन अनैतिक काम करती है. वो कभी ईवीएम से वोट चुराती है तो कभी आपके चुने हुए विधायक चुराती है. कभी आपकी पेंशन चुराती है, तो कभी किसानों की एमएसपी चुराती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest