Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

I.N.D.I.A Alliance: नीतीश के सख्त तेवर देख नरम पड़ी कांग्रेस, खड़गे ने बिहार सीएम को मिलाया फोन, गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा

बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए विपक्षी पार्टियों ने I.N.D.I.A Alliance बनाया है. इस गठबंधन में देशभर की 26 सियासी दल शामिल हैं. बीते कुछ दिनों से गठबंधन में सब ठीक नहीं चल रहा है.

खड़गे ने बिहार CM को किया फोन

खड़गे ने बिहार CM को किया फोन

नीतीश कुमार की नाराजगी भी सामने आई है. इसी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की. दोनों नेताओं के बीच इंडिया गठबंधन की आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी चुनाव के चलते गठबंधन का काम ठप है, चुनाव खत्म होने के बाद इसपर काम होगा.

खड़गे ने नीतीश कुमार से फोन पर की बात

मल्लिकार्जुन खड़गे की नीतीश कुमार से ऐसे समय में फोन पर बात हुई है,जब हाल ही में नीतीश कुमार ने मंच से कांग्रेस को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A अलायंस के कमजोर होने के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार बताया था. इसी के बाद अब कांग्रेस की तरफ से ये पहल की गई है. जिससे डैमेज कंट्रोल को लेकर बातचीत शुरू हुई है.

नीतीश कुमार ने जताई थी नाराजगी

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते गुरुवार (2 नवंबर) को I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर मंच से नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा था कि आजकल गठबंधन को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है. कांग्रेस गठबंधन पर ध्यान नहीं दे रही है. क्योंकि वो 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्त है. नीतीश कुमार ने ये बयान भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की एक रैली में दिया था.

चुनाव के बाद होगी संयुक्त रैली- खड़गे

वहीं नीतीश कुमार के साथ फोन हुई बातचीत में खड़गे ने कहा कि I.N.D.I.A अलायंस भी कांग्रेस के लिए काफी अहम है. चुनाव की वजह से गठबंधन पर ज्यादा फोकस नहीं किया जा रहा है. चुनाव खत्म होने के बाद गठबंधन की रणनीति और संयुक्त रैली करने पर ध्यान दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- “बेटे की बात सुनकर लगता है कि मुझे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए”, वसुंधरा राजे ने राजनीति से संन्यास लेने के दिए संकेत

नीतीश से मिले तेजस्वी और आरजेडी प्रमुख लालू यादव

दूसरी तरफ नीतीश कुमार के बयान से बढ़ी हलचल के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव उनसे मिलने पहुंचे. सीएम आवास पर करीब 40 मिनट तक ये मुलाकात चली. बताया जा रहा है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई. जिसमें सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति को लेकर बात हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital