Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक तरफा वोटों से जीते मल्लिकार्जुन खड़गे, थरुर पर बोले प्रमोद तिवारी-‘हारने वाले बनाते हैं बहाना’

थरुर पर बोले प्रमोद तिवारी-'हारने वाले बनाते हैं बहाना'

कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने शशि थरुर के अध्यक्ष चुनाव में गड़बड़ी के आरोपो पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हारने वाले बहाने बनाते हैं. दरअसल चुनाव के दौरान ही शशि थरुर कैंप के सलमान सोज ने मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखकर थरूर कैंप की तरफ से यूपी में सभी वोट को अवैध घोषित करने की मांग की थी. शशि थरूर की प्रचार टीम ने पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव के संचालन में ‘गंभीर मुद्दे’ उठाए थे. जिस पर यूपी से ही आने वाले पार्टी के सीनियर नेताओं में से एक प्रमोद तिवारी ने शशि थरुर की हार पर साफ कहा कि यह हमेशा देखा गया है कि चुनाव हारने वाला उम्मीदवार हमेशा बहाने ही बनाता है.

बता दें कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को 90 प्रतिशत वोट हासिल हुए. खड़गे ने 7897 वोट मिले वही शशि थरुर को 1 हजार 72 मत ही मिल सके. इस तरह से 24 साल बाद कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में दूसरा गैर नेहरु-गांधी अध्यक्ष मिल गया.

शशि थरूर ने स्वीकारी हार

आज कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में पहले तो शशि थरुर ने गड़बड़ी का आरोप लगाया और जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सफाई दी और प्रमोद तिवारी ने थरुर पर हार का बहाना बनाने का आरोप लगाया था. लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद आखिरकार शशि थरूर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपनी हार स्वीकार कर ली है.

शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है” मैं चाहता हूं कि खड़गे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे. थरुर ने चुनाव में अपने समर्थन में किए गए मतदान पर कहा, “एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital