Mamata Banerjee Talked Rahul Gandhi: हाल ही में हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई है. इसके चलते विपक्षी महागठबंधन इंडिया के अस्तित्व पर सवाल खड़े होने लगे थे और यह भी खबरें चलने लगी थीं कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस मोदी विरोधी महागठबंधन की अगली बैठक में शामिल नहीं होंगी. हालांकि इस मामले में अब ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को राहत दे दी है. ममता बनर्जी ने बताया है कि आखिर वो इस बैठक में क्यों नहीं जा रही हैं.
दरअसल, विपक्षी महागठबंधन की बैठक में न जाने की वजह ममता ने अपने निजी कारणों को बताया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात भी की है. ममता बनर्जी ने कहा है कि उनको निजी काम से जाना है और उनका कार्यक्रम का शेड्यूल काफी व्यस्त है और काफी पहले से निर्धारित है. इसके चलते ही वो इंडिया बैठक में नहीं शामिल हो पाएंगी.
ममता बनर्जी ने कहा है कि मेरे परिवार में से किसी का विवाह है, जिसके लिए मैं वहां जा रही हूं. विवाह के बाद शुक्रवार (8 दिसंबर) को मैं कुर्सियांग में कार्यक्रम करूंगी, इसके बाद 9 दिसंबर को अलीपुरद्वार जाऊंगी. मुझे 11 दिसंबर को बानरहाट और 12 दिसंबर को सिलीगुड़ी में कार्यक्रम में भी पहुंचना है. ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्होंने राहुल गांधी से बात कर ली है और जल्द ही वे भी फिर से मिलेंगें.
बता दें कि पहले यह इंडिया गठबंधन की बैठक दिसंबर 2023 के पहले हफ्ते में होनी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में हार के बाद इसके समय में बदलाव किया गया है. माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे जल्द ही अपनी बैठक की तारीखों का ऐलान करेंगे.
गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बैठक में शामिल न होने पर ममता ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में आपदा की स्थिति है. इस समय वहां के मुख्यमंत्री अपने राज्य को नहीं छोड़ सकते हैं. वह हमसे भी कोई मदद चाहते हैं तो हम तैयार हैं.” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें बैठक के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी, लेकिन फिर राहुल गांधी ने मुझे फोन कर इस बारे में बताया था.
-भारत एक्सप्रेस
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…
Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…
US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…
Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…