Bharat Express DD Free Dish

INS से C-295 तक… मन की बात में PM मोदी ने गिनाई ‘मेड इन इंडिया’ की ताकत

‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और योग की उपलब्धियों पर जोर दिया. उन्होंने INS युद्धपोतों की स्वदेशी ताकत, C-295 विमान की पहली उड़ान पर भारत की सफलता का उल्लेख किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि साल 2026 का आधा हिस्सा बीत चुका है और इन छह महीनों में भारत ने कई ऐसे काम किए हैं जिन पर हर नागरिक को गर्व होना चाहिए. पीएम मोदी ने खास तौर पर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, नौसेना की ताकत और स्वदेशी विमान निर्माण का उल्लेख किया.

स्वदेशी युद्धपोतों का जिक्र

प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल हुए नए जहाजों का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया है. इनकी डिजाइन से लेकर निर्माण तक सब कुछ भारत में ही हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की बड़ी सफलता है और इससे देश की सुरक्षा और मजबूत हुई है.

C-295 विमान की पहली उड़ान

पीएम मोदी ने विमानन क्षेत्र की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जून महीने में ‘Made in India’ C-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है. ऐसे 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं. इससे छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) तथा एयरोस्पेस सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विमान भारत की तकनीकी क्षमता और रक्षा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें-भारत-सेशेल्स संबंधों को नई गति देने पर सहमति, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच व्यापक वार्ता

आत्मनिर्भर भारत की दिशा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत समुद्र से लेकर आसमान तक अपनी सुरक्षा को स्वदेशी तकनीक के जरिए मजबूत कर रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि रक्षा उद्योग में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. उनका संदेश साफ था कि भारत की प्रगति केवल तकनीकी उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज, संस्कृति और सेवा भाव से भी जुड़ी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read