Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मन की बात: पीएम मोदी ने देशवासियों के प्रयासों को सराहा, नेताओं ने बताया प्रेरणा का मंच

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को दिल्ली, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना. जानें रेखा गुप्ता, बांसुरी स्वराज और अन्य नेताओं ने क्या कहा.

PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने सुना. दिल्ली, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर कार्यक्रम देखा-सुना. इस दौरान नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री देश के आम लोगों की मेहनत, समाज में हो रहे अच्छे बदलावों और अनसुनी कहानियों को सामने लाते हैं.

रेखा गुप्ता ने बताया प्रेरणा का स्रोत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के 140 करोड़ लोगों के लिए प्रेरणा का माध्यम है. प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग इलाकों में हो रहे अच्छे कामों और आम नागरिकों के योगदान की चर्चा करते हैं. इससे लोगों को नई जानकारियां मिलती हैं और वे समाज के लिए कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं.

उन्होंने बताया कि रविवार के एपिसोड में श्रीअन्न यानी मिलेट्स का जिक्र हुआ. साथ ही वाल्मीकि जयंती पर भी चर्चा की गई. रेखा गुप्ता के मुताबिक, दिल्ली में वाल्मीकि जयंती के मौके पर बड़े आयोजन की तैयारी है. इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा और समाज के विभिन्न वर्गों के विकास के लिए काम जारी रखा जाएगा.

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि लोग हर महीने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं. इसमें देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों की प्रेरक कहानियां और सकारात्मक बदलावों के उदाहरण सामने आते हैं.

बांसुरी स्वराज ने खादी की बिक्री का किया जिक्र

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री पवित्र मार्गेरिटा, स्थानीय कार्यकर्ताओं और निवासियों के साथ कार्यक्रम सुना. उन्होंने कहा कि यह मंच देशवासियों की मेहनत और उपलब्धियों को पहचान दिलाता है.

उन्होंने गांधी जयंती पर खादी उत्पादों की बिक्री का उल्लेख करते हुए बताया कि उस दिन बिक्री 28 करोड़ रुपये से अधिक रही. उनके अनुसार, यह खादी के प्रति लोगों की बढ़ती दिलचस्पी का उदाहरण है.


ये भी पढ़ें: ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब


छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर पर हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 201 पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम सुना. इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि ‘मन की बात’ में ऐसे विषयों पर चर्चा होती है, जिनकी जानकारी अक्सर आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती. उन्होंने बताया कि राज्य में बूथ स्तर पर कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की जाती है.

उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री रजनी तिवारी ने भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह की बात कही. उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के दूसरे वर्गों के योगदान को जगह मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital