Bharat Express DD Free Dish

105 किमी की कांवड़ यात्रा पूरी कर देवघर पहुंचे मनोज तिवारी, बाबा बैद्यनाथ को किया जलाभिषेक

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 105 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पूरी कर झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया. जानिए उनकी यात्रा से जुड़ी भावनाएं और जुड़ी खास बातें.

Manoj Tiwari

भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपनी 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी करके झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक किया है. मनोज तिवारी ने 31 जुलाई को अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की थी, जो 3 अगस्त को पूरी हुई.

30 साल बाद दोबारा उठाया कांवड़ (Manoj Tiwari)

सांसद मनोज तिवारी ने बिहार के सुल्तानगंज से कांवड़ उठाई. वह 30 साल बाद कांवड़ यात्रा पर निकले. उन्होंने सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए नंगे पांव 105 किलोमीटर की यात्रा की. उनके साथ बड़ी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा पर निकले थे. उनकी इस यात्रा में झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल हुए.

फेसबुक पर साझा की भावना

जलाभिषेक के दौरान भी भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे अपने परिवार के साथ शामिल हुए. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने फेसबुक पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज से देवघर 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक किया। मैं सपरिवार उनके साथ गोडियारी नदी से देवघर मंदिर पहुंचा.”

ये भी पढ़ें: Bihar News: Tejashwi Yadav के दो EPIC नंबर पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग ने क्या कहा ?

मनोज तिवारी ने बताया  कठिन तपस्या (Manoj Tiwari)

मनोज तिवारी ने अपनी कांवड़ यात्रा के बीच फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था, “एक बड़ी तपस्या है अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल जल लेकर जाना. जो नहीं चला है इस तपस्या में, वह नहीं समझ सकता कि कितना कठिन तप है, इस मुस्कान और जोश के बीच.”

यात्रा की शुरुआत ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से

यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आस्था, श्रद्धा और आत्मिक शांति की इस यात्रा पर निकला हूं. भोले बाबा बिहार समेत दिल्ली का, हमारा-आपका, सभी सनातनियों व शिव में विश्वास करने वाले हर प्राणी का कल्याण करें.”

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read