Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चाइनीज ऐप से लोन लेने वालों की अश्लील फोटो बनाकर वसूला कई गुना ज्यादा पैसा, पुलिस ने कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़

Noida: पुलिस ने चाइनीज ऐप के जरिए लोगों से फर्जावाड़ा करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Noida Police

फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा (Screen Grab)

Noida: उत्तरप्रदेश के नोएडा में पुलिस ने ऐसे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. जो चाइनीज ऐप के जरिए अश्लील फोटो बनाकर ठगी करने का काम किया करते थे. इसके साथ ही वो लोगों से लोन की किस्त चुकाने के लिए एडिटेड अश्लील फोटो बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे थे. लोगों की अश्लील फोटो बनाकर वो उनको डरा धमकाकर जालसाजी की वारदात को अंजाम दिया करते थे.

पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ कर इस मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-63 में कॉल सेंटर का फंडाफोड़ किया है. इसके साथ ही पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह अभी तक दो हजार से ज्यादा लोगों को ठग चुका है और करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा की काली कमाई कर चुका है.

DCP अभिषेक वर्मा ने दी जानकारी

नोएडा सेक्टर 63 में फर्जी कॉल के बारे में सेंट्रल नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि साइबर सेल और पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि लोन देने वाले चाइनीज ऐप के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है. आगे अधिकारी ने कहा कि किस्त नहीं चुकाने पर ऐसे लोगों की एडिट की गई तस्वीरें भेज कर ठगी की जा रही थी. इस तरह की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 63 थाने की पुलिस और साइबर सेल ने एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Prices Today: कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के बीच जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

कैसे करते थे ठगी

पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि ये छोटे लोन लेने वालों के फोन में सेव मोबाइल नंबर और फोटो को हैक कर लिया करते थे. जिसके बाद वो फोटो को चाइनीज ऐप का इस्तेमाल करके फोटो अश्लील बना लिया करते थे. फिर उन अश्लील फोटोज को उनके वाट्सएप भेजकर डरा धमका थे और ब्लैकमेल किया करते थे. इतना ही नहीं ये गिरोह पीड़ितों को धमकी दिया करता थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो ये फोटो उनके घरवालों और रिश्तेदारों को भेज देंगे. जिसके बाद वो उन लोगों से 10 से 20 गुना ज्यादा रुपए की वसूली किया करते थे. इसके साथ ही जो पैसा नहीं दिया करते थे वो उनके परिजनों को फोटो भेज दिया करते थे.

26 डेक्सटॉप, 10 लैपटॉप को किया जब्त

पुलिस और साइबर क्राइम की संयुक्त टीम ने कॉल सेंटर पर छापेमारे की दौरान 26 डेक्सटॉप, 10 लैपटॉप, 135 सिम कार्ड और अन्य सामान को भी बरामद कर जब्त कर लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital