ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाके से 8 की मौत हो गई
भंडारा स्थित आयुध निर्माणी के एटलाइफ्टिंग बिल्डिंग नंबर 23 में लगभग 10:40 बजे एक भयंकर विस्फोट हुआ. विस्फोट के तुरंत बाद फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम मौके पर तीन मिनट में पहुंच गई, जबकि जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गईं.
भंडारा में हुआ दर्दनाक हादसा
इस दर्दनाक घटना में अब तक 13 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 8 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई है. 5 घायल व्यक्तियों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति गठित की गई है. आयुध निर्माणी के मुख्य महा प्रबंधक ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है. घायलों के इलाज के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है.
यह घटना सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाए जाने की आवश्यकता पर बल देती है.
ये भी पढ़ें: CM पुष्कर सिंह धामी ने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



