Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mathura News: बरसाना में लड्डू और लट्ठमार होली को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी तेज, CCTV से रखी जाएगी हर एक पर नजर

जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा, “बरसाना में विश्व विख्यात होली का आयोजन होता है. इस बार 17 मार्च को लड्डू होली और 18 मार्च को लट्ठमार होली होगी.”

लठ्ठमार होली-फाइल फोटो

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Mathura News: बरसाना में होली का 40 दिवसीय उत्सव बसंत पंचमी से शुरू हो गया था और यहां पर प्रतिदिन भक्त कान्हा के साथ अबीर-गुलाल की होली खेलने में मस्त हैं. तो दूसरी ओर विश्वविख्यात बरसाना की लड्डू व लट्ठमार होली की तैयारी के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है. दरअसल लड्डू व लट्ठमार होली देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पर पहुंचते हैं. ऐसे में पुलिस-प्रशासन अराजकतत्वों से लेकर साफ-सफाई को लेकर भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए है. चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से नजर रखने के लिए पूरा बंदोबस्त कर दिया गया है. बता दें कि इस बार 17 मार्च को लड्डू होली और 18 मार्च को लठ्ठमार होली खेली जाएगी.

17 मार्च को लड्डू होली और 18 मार्च को लट्ठमार होली

कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि, “बरसाना में विश्व विख्यात होली का आयोजन होता है. इस बार 17 मार्च को लड्डू होली और 18 मार्च को लट्ठमार होली होगी.” उन्होंने कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर कहा कि, इसके मद्देनजर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. CCTV द्वारा भी निगरानी की जाएगी. पूरे क्षेत्र को 3 जोन में बांटा गया है. साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

बता दें कि 7 मार्च को मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मी नारायण चौधरी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र और महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, विधायक मांट राजेश चौधरी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में अधिकारियों के साथ होली / रंगोत्सव की व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की थी. बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली के साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर होने वाली होली के साथ साथ सम्पूर्ण ब्रज में आयोजित होने वाले रंगोत्सव की तैयारियों समीक्षा की गई थी और इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था कि श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ होनी चाहिए. तो वहीं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री को अधिकारियों ने मेला की तैयारियों की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें-Women’s Day 2024: खाकी के फर्ज के साथ-साथ ये महिला IPS बखूबी संभाल रहीं अपने घर-बच्चे, इनसे थर-थर कांपते हैं अपराधी

तो वहीं जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सूचना विभाग को निर्देश दिए कि होली का प्रचार प्रसार किया जाए और मुख्यालय से पत्राचार कर एलईडी स्क्रीन, एलईडी वैन, बैनर, होर्डिंग आदि की मांग की जाए. प्रमुख मंदिरों व चौराहों पर होर्डिंग व स्टेंडी लगाई जाए. तो वहीं बैठक के दौरान अधिकारियों ने मेला की व्यवस्थाओं के संबंध में बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है. किसी प्रकार की अप्रिय घटना और विशेष कर महिलाओं से संबंधित अपराध की रोकथाम के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा. इसी के साथ ही दुकानदारों और हुरियारों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसको लेकर भी निर्देश जारी किए गए. कार्यक्रम को देखते हुए पूरे बरसाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

बिजली खंभों को प्लास्टिक से कवर करने के निर्देश

तो वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि खंभों, ट्रांसफार्मर, तारों आदि का निरीक्षण कर लिया जाए. गली एवं सड़क पर विद्युत के तार ढीले न दिखाई दें. भीड़ वाले क्षेत्रों में खंभों को प्लास्टिक से कवर कर दिया जाए. नगर निगम, पंचायत राज विभाग तथा नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पेयजल एवं शौचालयों की भी व्यवस्था की जाए.

सीएमओ-लोक निर्माण विभाग को भी निर्देश

तो वहीं सीएमओ को निर्देश दिया गया कि, रंगोत्सव पर पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह जगह पर तैनात करे, एंबुलेस, सीएचसी व पीएचसी को एक्टिवेट करें. लोक निर्माण विभाग समस्त सड़कों को गढ्ढा मुक्त करे. पुलिस विभाग ड्यूटी पूर्व में लगाए, महिला सुरक्षा के लिए पुलिस महिला कांस्टेबल की तैनाती करे तथा पुलिस निरंतर पीआरवी, मोबाइल पुलिस वैन, मोटरसाइकिल आदि से गश्त करे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital