Urdu Conclave 2026

हिंदू विवाहिता को प्रताड़ित करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला मतीन अहमद गिरफ्तार

Rajasthan Crime News: पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि 16 फरवरी को विवाह होने के बाद से मतीन अहमद उसकी पत्नी का लगातार पीछा कर रहा था. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी विवाहिता को परेशान करता था तथा उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देता था.

Rajasthan Crime News

Rajasthan Crime News

Rajasthan Crime News: नवविवाहित दंपती द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मतीन अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर बाघपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार, 22 जून को दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि 16 फरवरी को विवाह होने के बाद से मतीन अहमद उसकी पत्नी का लगातार पीछा कर रहा था. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी विवाहिता को परेशान करता था तथा उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देता था. युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से दो बार पीछा भी किया.

Rajasthan Crime News

धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर खाया जहर

रिपोर्ट के अनुसार, लगातार मिल रही कथित धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर 21 जून की रात नवविवाहित दंपती ने सेलफोस नामक विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम एवं उनकी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर आरोपी मतीन अहमद को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

इधर, घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. परिवार का आरोप है कि लंबे समय से चल रही कथित प्रताड़ना के कारण दंपती को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

ये भी पढ़ें- ‘PoK के लोग असल कश्मीरी नहीं..’,पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने ताव में दे दिया ऐसा बयान, भारत के हाथ लग गया बड़ा हथियार

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा प्रकरण में अनुसंधान जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read