देश

Akash Anand Wedding: शादी के बंधन में बंधे मायावती के भतीजे आकाश आनंद, डॉ. प्रज्ञा के साथ लिये सात फेरे, देखें तस्वीरें

Akash Anand Wedding: बीएसपी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद रविवार को शादी के बंधन में बंध गए. उन्होंने डॉ. प्रज्ञा के साथ सात फेरे लिए है. शादी समारोह का आयोजन गुरुग्राम के एंबियंस माल (Ambience Mall) के पीछे ए-डॉट कन्वेंशन (A-DOT Convention) में हुआ था. वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) समेत पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया, सांसद रामजी गौतम, पंजाब से विधायक छत्रपाल सिंह, हरियाणा बसपा के अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे.

शादी में मायावती अपने अतिथियों से घिरी हुईं नजर आईं. वहीं अतिथियों का स्वागत मायावती के भाई और आकाश आनंद के पिता सहित परिवार के सदस्यों ने किया.

कौन हैं आकाश आनंद की पत्नी ?

मायावती के भतीजे आकाश आनंद की पत्नी प्रज्ञा पेशे से एक डॉक्टर हैं और उन्होंने एमबीबीएस किया है और एमडी की तैयारी कर रही है. पत्नी प्रज्ञा बसपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डाॅ. अशोक सिद्धार्थ (Ashok Sidharth) की बेटी हैं. वह मायावती के काफी करीबी माने जाते हैं. शादी में आकाश आनंद की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. जिसमें शेरवानी पहने आकाश काफी अच्छे दिख रहे है.

 

यह भी पढ़ें-  Atique Ahmed: अतीक को साबरमती जेल से यूपी ला रही है पुलिस, MP के शिवपुरी के बाद झांसी की ओर बढ़ रहा है काफिला, सुरक्षा के लिहाज से बदल सकता है UP में रूट

बताया जाता है कि आकाश आनंद को मायावती का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जा रहा है. उनके पास फिलहाल राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी है. पार्टी के सभी महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका बताई जाती है. इधर, शादी समारोह में वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए एंबियंस माल के आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

1 minute ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

23 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

23 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

32 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

51 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

1 hour ago