Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bengaluru Double Murder Case: बेंगलुरु में डबल मर्डर; कंपनी में घुसकर MD और CEO को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों का इरादा वीनू कुमार की नहीं बल्कि फणींद्र की हत्या का था. हालांकि, बीच-बचाव में आए वीनू को भी चाकू लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई.

Bengaluru Double Murder Case

Bengaluru Double Murder Case

Bengaluru Double Murder Case: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एरोनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) की हत्या कर दी गई. वारदात को कार्यालय परिसर में ही अंजाम दिया गया. बताया गया कि हमलावर तलवार और चाकू लेकर आए थे. घटना 11 जुलाई मंगलवार की है. पुलिस ने आनन-फानन में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक कंपनी का पूर्व कर्मचारी है.

आरोपियों की पहचान शबरीश उर्फ फेलिक्स, विनय रेड्डी और संतोष के रूप में हुई है. बताया गया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे हेब्बाल-केम्पापुरा के पम्पा एक्सटेंशन में स्थित कंपनी के कार्यालय परिसर में तीनों दाखिल हुए और कथित तौर पर सीईओ वीनू कुमार और एमडी, फणींद्र सुब्रमण्यम को तलवार और चाकूओं से मार दिया. घटना के बाद से कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत है.

यह भी पढ़ें: एक पॉलिथीन में सिर तो दूसरे में बॉडी पार्ट्स… दिल्ली में ‘श्रद्धा हत्याकांड’ के जैसा एक और कांड

आरोपियों में से एक कंपनी का पूर्व कर्मचारी

पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपियों में से एक फेलिक्स कंपनी का पूर्व कर्मचारी है. वो फणींद्र के साथ मिलकर काम करता था. हालांकि, बाद में वो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता था. उसे लगा कि फणींद्र और वीनू उसके काम में अड़ंगा डाल रहा है. इसके बाद मंगलवार शाम को उसने दोनों की कार्यालय परिसर में ही हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें:  गैंगस्टर भरत कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या, बस से पेशी के लिए भरतपुर ला रही थी पुलिस, कार सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा पर दिया वारदात को अंजाम

क्या हुआ था?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति मंगलवार दोपहर फणींद्र के कार्यालय में आए. उस वक्त एमडी लंच करने गए हुए थे. जब फणींद्र शाम करीब 4 बजे अपने कार्यालय में आए तो कथित तौर पर उनके बीच किसी बात को लेकर चर्चा हुई. रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद तीनों ने उस पर छुरी और चाकुओं से हमला करना शुरू कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का इरादा वीनू कुमार की नहीं बल्कि फणींद्र की हत्या का था. हालांकि, बीच-बचाव में आए वीनू को भी चाकू लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई. रिपोर्टों के मुताबिक, जब हमला हुआ तब कार्यालय में कम से कम 10 अन्य कर्मचारी मौजूद थे. हालांकि वे सीईओ और एमडी को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने कहा कि तीनों को तुमकुरु के पास कुनिगल में गिरफ्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital