देश

महबूबा मुफ्ती को चुभ गई गुलाम नबी आजाद की मुसलमान वाली बात, पलटवार करते हुए बोलीं- कहीं आपके पूर्वज….

Mehbooba Mufti on Gulam nabi Azad: डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर जमकर विवाद हो रहा है. उन्होंने कहा था कि सभी भारतीय मुसलमान हिंदू धर्म से कन्वर्ट हुए हैं और हिंदू धर्म सबसे पुराने है. इस पर अब जम्मू- कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का जवाब सामने आया है. उन्होंने कहा कि आजाद ज्यादा ही पीछे चले गए हैं. अगर वह थोड़ा और पीछे जाएंगे तो उनके पूर्वज कहीं बंदर न निकल आएं.

गुलाब नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत में कोई बाहर से नहीं आया है. कुछ ही मुसलमान बाहर से आए थे. बाकी के सभी मुसलमा हिंदू धर्म से कन्वर्ट हुए हैं.

‘मुझे नहीं पता उन्हें पूर्वजों के बारे में कितना ज्ञान हैं’

गुलाम नबी आजाद की बात पर महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) को चुभ गई और उन्होंने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, ” मुझे नहीं पता था कि वह कितने पीछे चले गए हैं और पूर्वजों के बारे में कितना ज्ञान हैं. इसलिए मैं उन्हें बहुत पीछे जाने की सलाह दूंगी और हो सकता है कि उसे वहां पूर्वजों में कुछ बंदर मिल जाएं.”  महबूबा मुफ्ती ने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही है.

आजाद ने क्या कहा था ?

गुलाम नबी ने कहा था कि, “मैंने ये बात संसद में भी कही है. हो सकता है कि वह आप तक न पहुंची हो. एक बार, एक बीजेपी के सदस्य मुझे बता रहे थे कि कौन बाहर से आया है और कौन इस भूमि का है. मैंने कहा, अंदर और बाहर का कोई मुद्दा नहीं है. हममें से हर कोई यहीं से है. इस्लाम लगभग 1,500 साल पहले उभरा, जबकि हिंदू धर्म अत्यंत प्राचीन है. हो सकता है कि कुछ मुसलमान बाहरी मूल से आये हों और मुग़ल सेना में सेवा की हो. फिर, भारत में लोग हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित हो गए.”

कांग्रेस से अलग होने के बाद बनाई पार्टी

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस के अलग होने के बाद से वह लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं. वो करीब पांच दशक के बाद कांग्रेस से अलग हुए थे. इसके बाद उन्होंने खुद की अपनी पार्टी ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी’ बना ली.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago