देश

Madhya Pradesh: “कांग्रेसियों से पूछना कितने में बिकोगे और हमें कितना दोगे” मंत्री गोपाल भार्गव के बयान से चढ़ा सियासी पारा

Madhya Pradesh Politics: मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है जिसको लेकर बीजेपी की तरफ से विकास यात्रा निकाली जा रही है. यात्रा के आगाज होते ही नेता चुनावी मोड में आ गए हैं. सूबे में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है. ऐसे में सागर जिले की रहली विधानसभा से विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) ने शाहपुर नगर में विकास यात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा है. उनके बयान से प्रदेश में राजनीति में शुरू हो गई है.

हालांकि उनका बयान उन विधायकों के लिए मुसीबत माना जा रहा है जो सिंधिया के 22 विधायकों की दलबदल से बीजेपी प्रदेश में सत्ता में आई थी. अब उनके बयान से राजनीति में अलग-अलग अटकलें तेज हो गईं हैं.

‘कांग्रेसियों से पूछना कितने में बिकोगे’

दरअसल, प्रदेश के पीडब्‍ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने विकास यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “अबकी बार जब कांग्रेस के लोग वोट मांगने आए तो इन कांग्रेसियों से पूछना कितने में बिकोगे और हमें कितने दोगे. कांग्रेसी गड्डी जेब में रखते हैं और सूटकेस लेकर इधर से उधर और उधर से इधर हो जाते हैं. भार्गव ने मंच से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष में एक साल नहीं काट पाओगे, इस बार चुनाव में दो अंकों में कांग्रेस सिमट जाएगी. दस से ग्यारह सीटें नहीं आएंगी. दहाई का अंक नहीं छू पाएगी. ये सब नौटंकीबाज हैं.

यह भी पढ़ें-   UP News: बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर चर्चा में आईं IPS वृंदा शुक्ला, विधायक अब्बास अंसारी के खोले कई बड़े राज

प्रदेश की राजनीति में मच सकती है खलबली

हालांकि मंत्री गोपाल भार्गव के इस बयान के बाद अभी तक कांग्रेस के प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन उनका यह बयान सिंधिया के उन समर्थक विधायकों को जरुर चुभ सकता है जो 15 महीने तक चली कांग्रेस की कमलनाथ को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. अब राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है तो प्रदेश में उनके इस बयान के बाद खलवली मच सकती है. अब देखना होगा कांग्रेस को इस बयान को किस तरह लेती है और क्या प्रतिक्रिया देती है ?

230 सीटों पर निकलेगी विकास यात्रा

मध्यप्रदेश में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता 21 राज्य की सभी 230 सीटों पर अपनी विकास यात्रा निकालेगी. वे सड़क औसतन 210 घंटे सड़क पर बिताएंगे. इस यात्रा में 070 मंडल और 64100 बूथ कवर करेगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

18 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

1 hour ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

1 hour ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

2 hours ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

2 hours ago