होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी (फोटो)
Rakhi Sawant Husband Adil Khan: राखी सावंत के हसबैंड आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राखी ने आदिल के खिलाफ मार-पीट करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. वहीं, इसी बीच अब आदिल खान पर ईरान की एक स्टूडेंट ने रेप का मामला दर्ज करवाया है.
दरअसल आदिल खान के खिलाफ मैसूर में FIR दर्ज हुई है. ईरान की एक छात्रा ने आदिल खान के खिलाफ मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है. बता दें कि आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि ईरान की एक स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी. वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी. आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था. धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं.
शिकायत के मुताबिक, ईरानी स्टूडेंट ने आदिल पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया, जहां वे साथ रहते थे. जानकारी के मुताबिक, ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध हैं.
जब लड़की ने आदिल को धमकी दी कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही है, तो उसने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजीं. लड़की ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबर भी बताए हैं. आदिल ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि वो उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा और उसके पैरेंट्स को भी फॉरवर्ड कर देगा. उसने धमकी भी दी कि अगर लड़की ने उसके खिलाफ कोई शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा.
बता दें कि राखी सावंत ने भी आदिल पर उनके साथ मार-पीट करने का आरोप लगाया है. राखी का दावा है कि आदिल उनके साथ काफी बुरा बर्ताव करता था. उन्हें बेरहमी से मारता था. राखी ने आदिल पर ये भी आरोप लगाया है कि आदिल का कई दूसरी लड़कियों के साथ अफेयर है. राखी की शिकायत के बाद आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया. अब आदिल पर रेप का मामला भी दर्ज हो गया है.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…