Bharat Express DD Free Dish

प्रयागराज में नाबालिग दलित लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाया गया केरल, धर्म परिवर्तन और राष्ट्रविरोधी साजिश का खुलासा

प्रयागराज में दलित नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दिल्ली और फिर केरल ले जाकर धर्म परिवर्तन और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जोड़ने की साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और जांच जारी है.

Prayagraj minor girl case
Edited by Akansha

प्रयागराज में गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक दलित नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पहले दिल्ली और फिर केरल ले जाया गया. वहां उसका धर्म परिवर्तन कराने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जोड़ने की साजिश थी. इस प्रकरण में पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सामने आया कि एक महिला ने पहले लड़की से नजदीकी बढ़ाई और फिर उसे मानसिक रूप से प्रभावित किया. धीरे-धीरे लड़की को अपने विश्वास की ओर मोड़ा गया.

आरोपियों ने लड़की को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से किया अगवा

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने लड़की को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से अगवा किया. सफर के दौरान एक युवक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया, जिससे वह असहज हो गई. विरोध पर उसे चुप कराया गया और मनाने की कोशिश की गई. सूत्रो की माने तो लड़की को सबसे पहले दिल्ली ले जाया गया, जहां कुछ लोग उससे मिले और बातचीत की. इसके बाद उसे केरल शिफ्ट किया गया. वहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और मानसिक रूप से एक खास सोच की ओर मोड़ा गया.

पुलिस कर रही जांच

जांच में सामने आया कि उसका संपर्क ऐसे लोगों से करवाया गया, जो देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्ची को किस संगठन या विचारधारा से जोड़ने की कोशिश की गई थी.

दो लोगों को किया गिरफ्तार

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने बताया कि अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें एक महिला है, जिसने बच्ची को बहलाने की शुरुआत की थी. पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस ने बताया कि इस साजिश में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं. इनमें कुछ उत्तर प्रदेश और कुछ केरल से जुड़े हैं. सभी संदिग्धों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं. जल्द और गिरफ्तारियां संभव हैं.

लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए किया प्रेरित

लड़की को धर्म परिवर्तन के बाद राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा रहा था. आरोपियों ने पहले उसके धार्मिक विश्वास को कमजोर किया, फिर उसे यह जताने की कोशिश की कि दूसरा रास्ता बेहतर है. आरोपियों द्वारा सोच के जरिए बच्ची को अपने मकसद के अनुसार ढालने की कोशिश हो रही थी. पुलिस का कहना है कि यह कोई एक घटना नहीं, बल्कि संगठित साजिश हो सकती है, जिसका मकसद देश की स्थिरता को चोट पहुंचाना है.

जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं. तकनीकी साक्ष्य और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है. पुलिस के मुताबिक आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read