Bharat Express DD Free Dish

मिर्जापुर थर्मल एनर्जी यूपी प्राइवेट लिमिटेड की 1600 मेगावाट पावर प्लांट परियोजना के विस्तार पर जनसुनवाई संपन्न

Mirzapur Power Plant: अदाणी समूह के मिर्जापुर थर्मल एनर्जी यूपी प्राइवेट लिमिटेड की 1600 मेगावाट पावर प्लांट परियोजना के विस्तार को लेकर जनसुनवाई हुई.

Mirzapur Power Plant: अदाणी समूह की मिर्जापुर थर्मल एनर्जी यूपी प्राइवेट लिमिटेड की 1600 मेगावाट पावर प्लांट परियोजना के विस्तार को लेकर कठिनई प्राथमिक विद्यालय के पास जनसुनवाई हुई. इस दौरान प्रस्तावित भूमिगत वॉटर पाइपलाइन, डी.बी. पंप हाउस और इंटेक वेल निर्माण से जुड़ी सामाजिक आकलन रिपोर्ट पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने खुलकर चर्चा की.

विकास और जनहित पर जोर

जनसुनवाई की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने की. उन्होंने कहा कि किसी भी औद्योगिक परियोजना का असली महत्व तभी है जब उसका लाभ आम जनता तक पहुंचे. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पावर प्लांट सिर्फ बिजली उत्पादन तक सीमित न रहकर मिर्जापुर के आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार बनेगा. कंपनी प्रबंधन ने भी आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी.

रोजगार और सुविधाओं की संभावना

कंपनी ने बताया कि इस परियोजना से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. साथ ही सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी होगा. ग्रामीणों ने अपने सुझाव दिए, जिन पर प्रशासन और कंपनी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

ग्रामीणों की भागीदारी

जनसुनवाई में ददरी खुर्द, सरैया, कठिनई, पत्थरताल, गुरखौली, हिनौती, टौंगा, चांद लेवा कलां, जरहाँ और नगहट समेत कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. ग्रामीणों ने परियोजना से जुड़ी अपनी चिंताओं और अपेक्षाओं को सामने रखा.

ये भी पढ़ें-राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा भारी, विपक्ष की ताकत घटी, जानिए किसे फायदा और किसे नुसान

प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश कुमार सहित अरुण कुमार, ऊषा मिश्रा, प्रमोद पाठक, नुसूर खान, विवेक थपलियाल, पवन सिंह, विशाल और अनुग्रह उपस्थित रहे. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य और अग्रिमा संस्था के विशेषज्ञों ने भी सामाजिक आकलन के तकनीकी पहलुओं पर जानकारी साझा की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read