देश

Mission 2024: यूपी निकाय चुनाव के बाद अब मिशन 2024 में जुटी BJP की टीम, यह होगा सबसे बड़ा मुद्दा

Mission 2024: निकाय चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल करने के बाद अब भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है. इसी के साथ अपने एजेंडे पर भी काम शुरू कर दिया है. बता दें कि बीजेपी ने इस बार सभी 17 नगर निगमों, 199 में से 89 नगर पालिकाओं और 544 में से 191 नगर पंचायतों में अपनी जीत का झंडा गाड़ा है.

‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे ने भाजपा की निकाय चुनाव में नैया पार लगाई है तो अब पार्टी लोक सभा चुनाव में भी विकास के इसी मुद्दे को लेकर आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है. बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण विकासपरक योजनाएं नगरीय निकायों के माध्यम से संचालित की जा रही हैं.

माना जा रहा है कि निकायों में मिली जीत भी शहरी इलाकों में भाजपा के मिशन-2024 के लक्ष्य को साधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. हालांकि भाजपा निकाय चुनाव से पहले से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी थी. निकाय चुनाव ने थोड़ी रुकावट पैदा की, लेकिन अब फिर से भाजपा अपनी निकाय की टीम के साथ जन-जन तक विकास कार्यों को पहुंचाने और योजनाओं की जानकारी देने के लिए जुट गई है.

भाजपा इस बात को अच्छी तरह समझती है कि निकायों के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ नगरीय क्षेत्रों के बड़े वर्ग तक पहुंचाकर पार्टी उनके बीच अपनी लोकप्रियता विश्वसनीयता और साख को जनता के बीच और बढ़ा सकती है. वहीं बीजेपी ये भी अच्छी तरह समझती है कि निकायों में मिली जीत उससे जवाबदेही की मांग भी करेगी. इसलिए भाजपा लोक सभा चुनाव के लिए पासे बिछाने में निकायों को भी माध्यम बनाएगी.

ये भी पढ़ें-Lucknow: नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का भाजपा लखनऊ महानगर ने किया स्वागत अभिनंदन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एजेंटे से अवगत कराएगी भाजपा

पार्टी सूत्रों की माने तो निकायों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण के बाद पार्टी उनकी बैठक बुलाकर उन्हें लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अपने एजेंडे से अवगत कराएगी. इसके साथ ही उन्हें यह भी बताएगी कि उनको अपनी कार्यशैली व जनता के प्रति व्यवहार साफ-सुधरा रखने की भी सलाह देगी. ताकि लोक सभा चुनाव की डगर आसान हो सके. साथ ही पार्टी के जब पदाधिकारी जनता के बीच वोट मांगने जाएं तो सफाई देने की अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े. फिलहाल भाजपा अपनी नई टीम के साथ लोकसभा चुनाव के लिए पूरी रणनीति बनाकर उतरने वाली है. ऐसे में देखना ये है कि क्या निकाय की तरह ही लोकसभा में भी भाजपा जनता के भरोसे पर खरा उतर पाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

4 hours ago