Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत का समुद्री क्षेत्र सामान्य, अब तक 534 से ज्यादा नाविकों को सुरक्षित वापस लाए- मोदी सरकार

मोदी सरकार ने बताया कि देश का समुद्री व्यापार पूरी तरह सामान्य है और किसी भी बंदरगाह पर भीड़भाड़ नहीं है. खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय जहाज और नाविक सुरक्षित हैं.

PM Modi Wishes on Cheti Chand & Sajibu Cheiraoba

मोदी सरकार ने आज बताया कि देश का समुद्री क्षेत्र पूरी तरह सामान्य रूप से काम कर रहा है और किसी भी बंदरगाह पर भीड़भाड़ की कोई खबर नहीं है. सरकार राज्य समुद्री बोर्ड और अन्य संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि नाविकों की सुरक्षा और समुद्री व्यापार सुचारू रूप से चलता रहे.

होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं. पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय संचालन और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है. मंत्रालय के अनुसार, इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है.

फिलहाल पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में 22 भारतीय जहाज मौजूद हैं, जिन पर 611 भारतीय नाविक काम कर रहे हैं. नौवहन महानिदेशालय (डीजी) जहाज मालिकों, एजेंसियों और भारतीय मिशनों के साथ मिलकर हालात की निगरानी कर रहा है.

पिछले 24 घंटों में 120 कॉल और 181 ईमेल प्राप्त

हालांकि, एक घटना में बीते 18 मार्च 2026 को एक भारतीय नाविक (पनामा ध्वज वाले जहाज एएसपी अवाना के मास्टर) का निधन हो गया. इस मामले में डीजी शिपिंग यूएई में भारतीय मिशन के साथ मिलकर परिवार को हर संभव मदद दे रहा है. डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है और अब तक 3,670 कॉल और 6,929 ईमेल संभाल चुका है. पिछले 24 घंटों में ही 120 कॉल और 181 ईमेल आए हैं.

अब तक 534 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस भारत लाया जा चुका है, जिनमें पिछले 24 घंटों में लौटे 21 नाविक भी शामिल हैं.

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता

दूसरी ओर, विदेश मंत्रालय भी खाड़ी और पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है. 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम सक्रिय है और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय जारी है. 28 फरवरी से अब तक करीब 3.3 लाख यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं. इसके अलावा, इराक से ‘एमटी सेफसी विष्णु’ जहाज के 15 भारतीय क्रू मेंबर भी सुरक्षित भारत वापस आ चुके हैं.

हवाई सेवाओं की बात करें तो यूएई से शनिवार को करीब 90 उड़ानें (संभावित रूप से) संचालित हुईं. सऊदी अरब और ओमान से भी उड़ानें जारी हैं, जबकि कतर ने अपना एयरस्पेस आंशिक रूप से खोलते हुए 8 से 10 विशेष उड़ानें शुरू की हैं.

यह भी पढ़ें: ‘आरोपियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे…’, मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर क्या बोले सीएम योगी?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital