होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मोनू मानेसर का असली नाम मोहित यादव है. वह गुरुग्राम के मानेसर का निवासी है, इसलिए उसे मोनू मानेसर कहा जाता है. वह बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई और गोरक्षा दल का मुखिया रहा है.
Monu Manesar News: कथित गौ-रक्षक मोनू मानेसर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. हरियाणा पुलिस ने आज उसे गुरुग्राम से पकड़ा. वह पिछले 8 महीने से फरार था. उस पर नासिर-जुनैद नाम के मुस्लिमों को भिवानी में जिंदा जलाने का आरोप था, इस मामले में पहले कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने मोनू मानेसर को मंगलवार दोपहर को पकड़ा. इस कार्रवाई को एक स्थानीय दुकानदार के सीसीटीवी में देखा गया. वीडियो में मोनू मानेसर नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि हरियाणा पुलिस अब उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर सकती है. उसके पकड़े जाने की सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस का भी बयान आया है. राजस्थान में भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा ने मीडिया से बात की.
भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को हिरासत में लिया है, जो नासिर और जुनैद (लिंचिंग) मामले में वांछित है. हरियाणा पुलिस अपनी आगे की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है और हमारे अधिकारी उनके संपर्क में हैं. जब उनकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, (हमारी) जिला पुलिस अपनी प्रक्रिया शुरू कर देगी.” गौरतलब है कि मोनू मानेसर पर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है.
मोनू मानेसर जुलाई के महीने में तब चर्चा में आया था, जब उसने नूंह से निकलने वाली शोभायात्रा के लिए एक वीडियो जारी किया था. उस वीडियो में उसने ज्यादा से ज्यादा हिंदू अनुयायियों को शोभायात्रा में शामिल होने को कहा था. हालांकि, वो खुद उस यात्रा में शामिल नहीं हुआ. उसके वीडियो से भड़के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया. पथराव, गोलीबारी एवं आगजनी के साथ हुई हिंसा में कई लोगों की जान चली गई. तब से कई इस्लामिक संगठनों ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने की मांग दोहराई.
— भारत एक्सप्रेस
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…