Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Monu Manesar: हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा मोनू मानेसर, 8 महीने से फरार था; नासिर-जुनैद को जिंदा जलाने का आरोप

Monu Manesar Arrest: नासिर-जुनैद को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने अब बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के सीआईए स्टाफ ने उस हत्याकांड में आरोपी मोनू मानेसर को पकड़ लिया है. उसे अब राजस्थान पुलिस को सौंपा जा सकता है.

Monu Manesar haryana

मोनू मानेसर का असली नाम मोहित यादव है. वह गुरुग्राम के मानेसर का निवासी है, इसलिए उसे मोनू मानेसर कहा जाता है. वह बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई और गोरक्षा दल का मुखिया रहा है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Monu Manesar News: कथित गौ-रक्षक मोनू मानेसर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. हरियाणा पुलिस ने आज उसे गुरुग्राम से पकड़ा. ​वह पिछले 8 महीने से फरार था. उस पर नासिर-जुनैद नाम के मुस्लिमों को भिवानी में जिंदा जलाने का आरोप था, इस मामले में पहले कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी.

नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने मोनू मानेसर को मंगलवार दोपहर को पकड़ा. इस कार्रवाई को एक स्थानीय दुकानदार के सीसीटीवी में देखा गया. वीडियो में मोनू मानेसर नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि हरियाणा पुलिस अब उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर सकती है. उसके पकड़े जाने की सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस का भी बयान आया है. राजस्थान में भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा ने मीडिया से बात की.

‘पुलिस अपनी आगे की प्रक्रिया को अंजाम दे रही’

भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को हिरासत में लिया है, जो नासिर और जुनैद (लिंचिंग) मामले में वांछित है. हरियाणा पुलिस अपनी आगे की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है और हमारे अधिकारी उनके संपर्क में हैं. जब उनकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, (हमारी) जिला पुलिस अपनी प्रक्रिया शुरू कर देगी.” गौरतलब है कि मोनू मानेसर पर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बैठा जीशान भड़का रहा था नूंह में हिंसा, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, मोनू मानेसर को मारने की…

31 जुलाई को नूंह में भड़की थी हिंसा

मोनू मानेसर ​जुलाई के महीने में तब चर्चा में आया था, जब उसने नूंह से निकलने वाली शोभायात्रा के लिए एक वीडियो जारी किया था. उस वीडियो में उसने ज्यादा से ज्यादा हिंदू अनुयायियों को शोभायात्रा में शामिल होने को कहा था. हालांकि, वो खुद उस यात्रा में शामिल नहीं हुआ. उसके वीडियो से भड़के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया. पथराव, गोलीबारी एवं आगजनी के साथ हुई हिंसा में कई लोगों की जान चली गई. तब से कई इस्लामिक संगठनों ने मोनू मानेसर को ​गिरफ्तार करने की मांग दोहराई.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital