Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Moradabad: ‘मन की बात’ के दौरान भिड़े भाजपा नेता और प्रधान, मंच पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद

UP News: ग्राम प्रधान सपा समर्थक बताए जा रहे हैं. आरोप है कि, मारपीट के बाद भाजपा नेता पर ग्राम प्रधान ने रायफल से फायरिंग कर दी, लेकिन वह बच गए. मामला दर्ज कर लिया गया है.

फोटो सोशल मीडिया

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि यहां पर मन की बात कार्यक्रम के दौरान मारपीट की गई है. मंच पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा नेता और दबंग प्रधान आमने सामने आ गए. इस प्रकरण में आरोप है कि ग्राम प्रधान में अपने लोगो के साथ मिलकर भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल इस सम्बंध में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है और प्रधान समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

घटना कुंदरकी थाना इलाके की बगरुआ गांव से सामने आया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात और विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के लिए सरकारी प्राइमरी स्कूल में मंच सजाया गया था. यहां पर मन की बात का लाइव प्रसारण देखने के लिए पंडाल में सोफे और कुर्सियां भी लगाई गई थीं. लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी पहुंचे. बताया जा रहा है कि मंच पर बीजेपी कार्यकर्ता जीशान बैठ गए. इस पर प्रधान वकार यूनुस उखड़ गए. आरोप है कि, उन्होंने पहले तो भाजपा कार्यकर्ता को मंच से नीचे उतारा और फिर अपने लोगों के साथ मिलकर पिटाई कर दी. इसी के साथ ही ये भी आरोप लगा है कि मारपीट के बाद जीशान पर ग्राम प्रधान ने रायफल से फायरिंग कर दी, लेकिन जीशान को गोली नहीं लगी. मारपीट में घायल हुए भाजपा नेता को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया और प्राथमिक उपचार के लिए उनको लेकर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. प्रधान समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Kasganj: “साहब जी सर्दी आ गई है, मेरी शादी करा दो”, युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सुनाई आप बीती

इस सम्बंध में बीजेपी मंडल अध्यक्ष देव दत्त दिवाकर ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम और विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रोग्राम में गए थे. उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में पहले हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना. उसके बाद मंच की ओर आगे बढ़ने लगे तो मंच पर बैठे ग्राम प्रधान ने मेरे साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी और बोले कि तुम्हारी औकात नहीं है हमारे बराबर में बैठने की. इसके बाद हमने कहा कि हम मंच से नीचे बैठकर कार्यक्रम सुन लेंगे. बावजूद इसके वह नहीं माने और मेरे खिलाफ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री जीशान को भी पीटा गया और उनके साथ गाली गलौज के साथ जान से मारने की कोशिश की गई.

सपा के समर्थक हैं ग्राम प्रधान

इस पूरी घटना को लेकर भाजपा जिला महासचिव चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन और सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद थे, बावजूद इसके दबंग ग्राम प्रधान ने मंच पर बैठने को लेकर पहले तो हमारे मंडल अध्यक्ष के साथ बदतमीजी की और फिर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता को बुरी तरह घायल कर दिया. उनके साथ ही 10-15 लोग जिला मंत्री को मारते पीटते हुए और घसीटते हुए बाहर तक ले गए. चंद्रपाल सिंह ने ये भी बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान सपा के समर्थक बताए जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital