Bharat Express DD Free Dish

मोतिहारी में मौत का तांडव! जहरीली शराब ने ली 5 की जान, 15 की हालत नाजुक; कई ने खोई आंखों की रोशनी

Motihari Alcohol Deaths: बिहार में जहरीली शराब ने कहर मचा रखा है. यहां के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में अबतक 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. वहीं 15 से अधिक लोग गंभीर हालत में इलाजरत हैं. उनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

Motihari Alcohol Deaths

Motihari Alcohol Deaths

Motihari Alcohol Deaths: बिहार में जहरीली शराब ने कहर मचा रखा है. यहां के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में अबतक 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. वहीं 15 से अधिक लोग गंभीर हालत में इलाजरत हैं. उनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक जहरीली शराब से कुछ लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी है.

हालांकि शुरुआत में पुलिस प्रशासन ने इस घटना को जहरीली शराब का मामला मानने से इनकार कर दिया था. लेकिन लगातार बढ़ते मौतों के आंकड़े ने प्रशासन को यह मानने पर मजबूर कर दिया है कि यह मामला जहरीली शराब से ही जुड़ा हुआ है.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पहले 6 लोगों के बीमार होने की बात सामने आई थी, लेकिन यह आंकड़ा अब 15 से ज्यादा हो चुका है.

मुख्य आरोपी नागा राय गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नागा राय को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि नागा राय ही इस मामले का किंगपिन है. वहीं एक अन्य आरोपी जम्मू बैठा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

SHO हुआ सस्पेंड

इस जहरीली शराब कांड मामले में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने परसौना के चौकीदार भरत राय को निलंबित कर दिया है. वहीं तुरकौलिया थाना के SHO उमाकांत माझी को भी सस्पेंड किया गया है. उनपर भी मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है.

पुलिस ने इस मामले में तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाने में हत्या का केस दर्ज किया है. यह केस मृतक प्रमोद यादव और हीरालाल भगत के परिजनों के आवेदन पर किया गया है. साथ ही पूरे मामले का खुलासा करने के लिए SDPO के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया है.

पुलिस कर रही लगातार छापेमारी

इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन जहरीली शराब को बनाने के लिए कहां से कच्चे माल लाये गए.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके; 5.9 रही तीव्रता, दहशत में लोग

बता दें कि बिहार में पहली बार नहीं है जब जहरीली शराब ने लोगों की जान ली है. इससे पहले मार्च महीने में ही छपरा के मशरक और पानापुर में भी जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बावजूद इस हत्या के कारोबार पर कोई लगाम नहीं लग पाई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read