देश

MotoGP Bharat 2023: रफ्तार के ट्रैक पर दिखेगा रफ्तार का रोमांच, 360 km/h की होगी स्पीड, जानें कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

MotoGP Bharat 2023: भारत में पहली बार मोटोजीपी का रोमांच देखने को मिलने वाला है. ग्रेटर नोएडा में स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में आज सुबह इसका आगाज हो गया है. मोटोजीपी की रेस को देखने के लिए करीब सबा लाख से ज्यादा दर्शक आने वाले हैं. रफ्तार के शौकीन लोगों के लिए यहां सुपर बाइक के सुपर ड्राइवर 360 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा फरेंगे. मोटोजीपी की इस रेस में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के ड्राइवर इसमें भाग रहे हैं. यह कार्यक्रम 22 से 24 सितंबर तक चलेगा. इस इवेंट को मोटोजीपी भारत नाम दिया गया है.

तीन दिन के इस इंवेट में 22 सितंबर को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक पर सभी ड्राइवरों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. 23 सितंबर को क्वालिफाइंग रेस और शनिवार को स्प्रिंट रेस होगी. इसके बाद रविवार को मेन फाइनल रेस देखने को मिलेगी.

जिओ सिनेमा पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

जो लोग मोटोजीपी को देखने लिए स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाए हैं. उसके लिए लाइव स्ट्रीम का इंतजाम किया गया है. रेसिंग के फैंस मोटोजीपी का इवेंट जिओ सिनेमा ऐप पर और वेबसाइट पर देख सकेंगे. इसके अलावा बुक माय शो (Book My Show) पर लोगों के लिए टिकट उपलब्ध हैं. मोटोजीपी भारत रेस के लिए 800 रुपये से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक के टिकट की कीमत रखी गई है.

यह भी पढ़ें-  Delhi: केजरीवाल सरकार ने दुर्गा पूजा पर दी छूट, रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर

BIC के ट्रैक पर करीब 41 टीमों के 82 राइडर हुंकार भरेने वाले हैं. रफ्तार के इस मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन के फ्रांसिस्को बागनिया भी हिस्सा ले रहे हैं. इनकी बादशाहत को टक्कर देने के लिए पूर्व चैंपियन मार्कवेज, ब्रैड बाइंडर और एम बेजेची चुनौती देंगे. विश्व चैंपियन राइडर्स ने ट्रैक का मुआयना कर आयोजन के लिए हरी झंडी दे दी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago