MP Indore Crime News
MP News: इंदौर/ जय व्यास: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है कनाड़िया थाना क्षेत्र के हिंगोनिया गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी अपने 12 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को लेकर तालाब पहुंचा और दोनों बच्चों को जिंदा पानी में फेंक दिया. इस घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा किसी तरह तालाब से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा.
पहले हत्या, फिर तालाब में फेंका
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुनील चौहान के रूप में हुई है. आरोप है कि सुनील ने पहले अपनी पत्नी अनिता पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की. इसके बाद वह पत्नी के शव को लेकर दोनों बच्चों के साथ तालाब पर पहुंचा. यहां उसने 12 वर्षीय बेटी माही और 10 वर्षीय बेटे अजय को तालाब में फेंक दिया.
तालाब से निकलने के बाद बेटे अजय ने आसपास के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस और रेस्क्यू टीम ने पूरी रात तालाब में तलाश अभियान चलाया. मंगलवार सुबह करीब बच्ची माही का शव बरामद कर लिया गया. वहीं, बेटे अजय को सुरक्षित बचा लिया गया है.
ये भी पढ़ें: महिला ने पहले भरा पानी, फिर जड़ा ताला; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर शक को घटना की वजह माना जा रहा है. आरोपी सुनील को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



