Bharat Express DD Free Dish

मुकेश अंबानी की नाथद्वारा में बड़ी घोषणा, श्रीनाथजी मंदिर में बनेगा अत्याधुनिक ‘यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन’, दिया ₹15 करोड़ का दान

Mukesh Ambani Announces Nathdwara Project: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में एक अत्याधुनिक “यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन” बनाने की घोषणा की. उन्होंने श्रीनाथद्वारा मंदिर को 15 करोड़ रुपये का दान भी दिया.

Mukesh Ambani Announces Nathdwara Project

Mukesh Ambani Announces Nathdwara Project: देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी शनिवार को राजस्थान के पावन धाम नाथद्वारा पहुंचे. जहां उन्होंने भगवान श्रीनाथजी की भोग आरती में हिस्सा लिया. दर्शन के बाद उन्होंने गुरु श्री विशाल बावा साहेब से भी आशीर्वाद लिया. इसी दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया, जो सीधे तौर पर लाखों वैष्णव भक्तों की सुविधा और सेवा से जुड़ा है.

मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में एक अत्याधुनिक “यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन” बनाने की घोषणा की. यह केंद्र खासतौर पर उन श्रद्धालुओं और बुजुर्ग वैष्णवों के लिए तैयार होगा जो नाथद्वारा दर्शन के लिए आते हैं. इसके साथ ही अंबानी ने श्रीनाथद्वारा मंदिर को 15 करोड़ रुपये का दान भी दिया.

Mukesh Ambani Announces Nathdwara Project

सेवा सदन में 100 से ज्यादा कमरे होंगे

सेवा सदन में 100 से ज्यादा कमरे होंगे, जहां बुजुर्ग वैष्णवों और आने वाले भक्तों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और गरिमामय आवास की सुविधा मिलेगी. यहां 24 घंटे की मेडिकल यूनिट, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी सेवाएं, सत्संग और प्रवचन हॉल, तथा पुष्टिमार्ग की परंपरागत थाल प्रसाद व्यवस्था पर आधारित भोजनालय की सुविधा भी होगी.

Mukesh Ambani Announces Nathdwara Project

यह पावन पहल पूज्य श्री विशाल बावा साहेब की दिव्य प्रेरणा और श्री अनंत अंबानी के समर्पित सहयोग से तेज़ी से आगे बढ़ रही है. इस परियोजना का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नाथद्वारा आने वाला हर भक्त सेवा और भक्ति के मूल्यों से सजे हुए, व्यवस्थित, सम्मानजनक और संवेदनशील वातावरण का अनुभव कर सके.

Mukesh Ambani Announces Nathdwara Project

करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली यह परियोजना अगले तीन वर्षों में पूरी होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- लालू की विरासत-बिहार की आशा! तेजस्वी यादव को जन्मदिन पर मिली ढेरों शुभकामनाएं, रोहिणी आचार्य ने लिखा- तुम जनता की ढाल बनो

श्री विशाल बावा साहेब से किया ये निवेदन

इस शुभ अवसर पर श्री मुकेश अंबानी ने चिरंजीवी श्री विशाल बावा साहेब से विनम्र निवेदन किया कि परियोजना के निर्माण काल में पुष्टिमार्ग की पवित्रता और गरिमा सर्वोपरि बनी रहे. उन्होंने कहा,

हमें गर्व होना चाहिए कि हम वैष्णव हैं, सनातन हिंदू धर्म और पूज्य आचार्य परंपरा के अनुयायी हैं.

गुरु श्री विशाल बावा साहेब ने भी अनंत अंबानी की पहल ‘वनतार’ की भी सराहना की और इसे वैश्विक स्तर पर सराही जाने वाली अद्भुत रचना बताया.

Mukesh Ambani Announces Nathdwara Project

नाथद्वारा में भक्त सेवा का नया अध्याय

भगवान श्रीनाथजी की कृपा और तिलकायत परिवार के मार्गदर्शन में बनने वाला “यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन” आने वाले वर्षों में भक्त सेवा का नया प्रतीक बनेगा. नाथद्वारा की पहचान हमेशा से भक्ति, करुणा और सेवा रही है और यह परियोजना इन मूल्यों को और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read