रिपोर्ट-कोमल शर्मा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘भारत एक्सप्रेस’ को दिए एक विशेष इंटरव्यू में विपक्ष की राजनीति और संसद के भीतर उनके व्यवहार पर जमकर निशाना साधा है. नकवी ने राहुल गांधी के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों और ब्यूरोक्रेट्स का पत्र इस बात का प्रमाण है कि देश का प्रबुद्ध वर्ग अब विपक्ष की इस ‘हाईजैक’ वाली राजनीति से ऊब चुका है. उन्होंने दो टूक कहा कि हमारा लोकतंत्र शानदार है, लेकिन विपक्ष इसमें अपनी मर्यादाएं खोता जा रहा है.
राहुल गांधी के व्यवहार पर नकवी की ‘दो टूक’
इंटरव्यू के दौरान नकवी ने कहा कि संसद में जिस तरह का आचरण राहुल गांधी द्वारा किया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है. उन्होंने उन रिटायर्ड अधिकारियों के पत्र का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मर्यादाएं होती हैं. आप किसी मुद्दे को जबरन हाईजैक करना चाहते हैं, तो वह गलत है. आज स्थिति यह है कि जनता के मुद्दों से कटने के कारण विपक्ष पूरी तरह ‘जीरो’ होता जा रहा है.”
गैस संकट को लेकर क्या बोले?
एलपीजी संकट(LPG Criris) पर विपक्ष के प्रदर्शनों को आड़े हाथों लेते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज पूरी दुनिया (ईरान-US युद्ध की वजह से) संकट के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत में इसका असर अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है. उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जब देश को एकजुट होकर विश्वास बढ़ाना चाहिए, विपक्ष सिर्फ राजनीति और अफरा-तफरी फैलाने का काम कर रहा है. सरकार स्थिति को पूरी तरह संभाल रही है.
गंगा में इफ्तारी पर जताई नाराजगी
गंगा नदी के बीचों-बीच इफ्तारी करने की घटना पर नकवी ने कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने(Mukhtar Abbas Naqvi) कहा कि गंगा जी की एक अपनी पवित्रता और मर्यादा है. इस तरह के कृत्य करना निश्चित तौर पर करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला काम है. मजहब के नाम पर पवित्रता से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.
ये भी पढ़ें-इजरायल हमले में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत, सुप्रीम लीडर के बाद बड़ा झटका
ममता पर तीखा तंज कसते हुए क्या बोले?
आगामी विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए नकवी ने ‘मोदी मैजिक’ पर भरोसा जताया. इसको लेकर उन्होंने (Mukhtar Abbas Naqvi) कहा कि जनता ने बीजेपी को ‘बाय चांस’ नहीं, बल्कि अपनी ‘चॉइस’ और विकास के कारण चुना है. असम में बीजेपी की वापसी का दावा करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तंज कसा. नकवी बोले कि ममता जी की स्थिति उस छात्र जैसी है, जो परीक्षा में फेल होने के बाद परीक्षक (सिस्टम) पर ही आरोप लगाना शुरू कर देता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

