Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“किसी शेख की हिम्मत नहीं होगी जो महिला की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर सके”, बंगाली सम्मेलन में बोले आचार्य पवन त्रिपाठी

Mumbai: मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भाजपा बंगाली सेल द्वारा दादर स्थित वसंत स्मृति कार्यालय में आयोजित बंगाली सम्मेलन में शामिल हुए.

Mumbai: मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भाजपा बंगाली सेल द्वारा दादर स्थित वसंत स्मृति कार्यालय में आयोजित बंगाली सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बंगाली समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘अब पश्चिम बंगाल की जनता मुख्यधारा से जुड़कर बंगाल में भाजपा की सरकार अवश्य लाएगी, तब किसी शेख की हिम्मत नहीं होगी जो हमारी बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर सके.’

आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया, वह स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाई गई राह है. आज विकसित भारत का संकल्प और अबकी बार 400 पार, यह देशवासियों का मिशन बन चुका है.

वहीं संदेशखाली की घटना देश को शर्मसार करने वाली है. यह सब एक महिला मुख्यमंत्री के राज में हो रहा है जो अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है. अब पश्चिम बंगाल की जनता भी मुख्यधारा से जुड़कर बंगाल में भाजपा की सरकार लाएगी, तब हमारी बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत किसी शेख में नहीं होगी. इस अवसर पर मुंबई भाजपा सचिव प्रतीक कर्पे, बंगाली प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजन चौधरी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: “सिर्फ बीजेपी से ही नहीं, लेफ्ट और अधीर रंजन की कांग्रेस से लड़ाई”, अभिषेक बनर्जी का ब्रिगेड मैदान से चुनावी शंखनाद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital