Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कौन है मुंबई का खौफनाक ‘चूहा’? व्यापारी परेशान, CCTV से पुलिस के कान खड़े

Mumbai news: मुंबई के वडाला में कुख्यात बदमाश ‘चूहा’ ने चाकू की नोक पर तीन दुकानों में लूटपाट की. CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी चौंक गई है. जानें पूरा मामला.

Mumbai news/आंचल: मुंबई के वडाला स्थित बीएसटी चाल इलाके में कुख्यात बदमाश नौशाद उर्फ ‘चूहा’ एक बार फिर दहशत का कारण बन गया है. रविवार देर रात आरोपी ने चाकू के बल पर तीन दुकानों में घुसकर लूटपाट की और व्यापारियों को जान से मारने की धमकी दी. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

चाकू दिखाकर लूटे मोबाइल और नकदी

पुलिस के अनुसार, नौशाद उर्फ ‘चूहा’ रविवार रात हाथ में धारदार चाकू लेकर एक के बाद एक तीन दुकानों में घुसा. उसने दुकानदारों को डराते हुए उनका मोबाइल फोन और करीब 22 हजार रुपये मूल्य की नकदी व अन्य सामान लूट लिया. वारदात के दौरान आरोपी बेहद बेखौफ नजर आया और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता रहा.

राहगीरों को भी बनाया निशाना

दुकानों में लूटपाट करने के बाद आरोपी ने सड़क से गुजर रहे तीन राहगीरों को भी चाकू दिखाकर डराया. पुलिस के मुताबिक, उसने उनसे भी लूटपाट करने का प्रयास किया. हालांकि राहगीरों से क्या-क्या छीना गया, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश तेज

घटना के बाद पीड़ित व्यापारियों ने वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फुटेज में आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई देने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में खूनी खेल, पहले धारदार हथियार से रेता गला; फिर भी नहीं भरा दिल तो युवक को दाग दीं 11 गोलियां


व्यापारियों में गुस्सा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से बीएसटी चाल इलाके के व्यापारी और स्थानीय निवासी भय के माहौल में हैं. व्यापारियों का कहना है कि खुलेआम चाकू के बल पर लूट की घटनाएं पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. स्थानीय लोगों ने इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital