Bharat Express DD Free Dish

“34 गाड़ियों में 400 किलो RDX लगाया है, पूरा शहर उड़ जाएगा”, मुंबई पुलिस को मिली धमकी, कहा- 14 आतंकी भारत में घुस चुके हैं…

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मुंबई पुलिस हमेशा अलर्ट पर रहती है और हमारी नजर हर चीज पर है. जनता को घबराने की जरूरत नहीं है.

Mumbai Police

मुंबई पुलिस को मिली बम ब्लास्ट की धमकी.

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 34 गाड़ियों में बम लगाए जाने की धमकी मिली है. ये धमकी व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से मिली है, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है.

Mumbai Police को मिली धमकी

बताया जा रहा है कि धमकी भरा यह मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि 34 गाड़ियों में बम लगाए गए हैं और 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से पूरा मुंबई शहर हिल जाएगा.

इस मैसेज में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं और इस विस्फोट से 1 करोड़ लोगों की जान जा सकती है. मुंबई पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस व्हाट्सएप नंबर से यह मैसेज भेजा गया, उसे ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है.

Mumbai Police ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मुंबई पुलिस हमेशा अलर्ट पर रहती है और हमारी नजर हर चीज पर है. जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सब कुछ शांत है. ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी दी गई है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

22 अगस्त को मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिला था. धमकी भरा ईमेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस और बम निरोधक टीम पहुंची और पूरे मंदिर परिसर की गहन जांच की गई. हालांकि, जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई थी.

यह भी पढ़ें- ट्रंप की दादागिरी अब नहीं चलेगी! पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चीन की धरती से जमकर लताड़ा, बोले- भारत से आप इस तरह…

इससे पहले, ईमेल के जरिए मुंबई के एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. मुंबई के वरली स्थित ‘फोर सीजन’ होटल को एक अज्ञात शख्स की ओर से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. होटल प्रशासन ने तुरंत मेल की जानकारी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) कंट्रोल रूम को दी. ईमेल में तमिलनाडु पुलिस के लिए यूनियन बनाने की मांग की गई थी. ईमेल के जरिए 7 आईडीएक्स और आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई थी, जिसमें ‘फोर सीजन’, मुंबई (होटल) के 3 वीआईपी रूम का जिक्र था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read