Mumbra Viral Video: 28 मई को देश भर में ईद मनाई जा रही है. इस दिन बकरे या अन्य पशुओं की कुर्बानी (बलि) दी जाती है. फिर बलि दिए गए पशु के तीन हिस्से किए जाते हैं, इन तीन हिस्सों को गरीबों, रिश्तेदारों और परिवारों में बांटा जाता है. ईद से पहले ठाणे के मुंब्रा इलाके के कौसा स्थित अलमस कॉलोनी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल अलमस कॉम्प्लेक्स की सूफी बिल्डिंग में एक बकरा बालकनी की तरफ फंस गया था, जिसे मोहल्ले के कुछ युवकों ने अपनी सूझ-बूझ से बचा लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो और बताते हैं पूरी घटना.
तीसरी मंजिल के छत वाले हिस्से में बुरी तरह फंसा एक बकरा
ठाणे के मुंब्रा इलाके के कौसा स्थित अलमस कॉलोनी देर रात अचानक बकरे की दर्द से भरी चीखें सुनाई दीं. बकरे की आवाज सुनकर जब लोगों ने ऊपर देखा, तो तीसरी मंजिल के छत वाले हिस्से में एक बकरा बुरी तरह फंसा हुआ हवा में लटक रहा था. नीचे सीमेंट की कठोर जमीन ऊपर मौत से जंग लड़ता एक बेजुबान. बकरे की स्थिती देख हर कोई परेशान हो गया. बकरा किसी भी पल नीचे गिर सकता था और नीचे गिरते ही उसकी मौत निश्चित थी.
युवक की सूझबूझ से बची बकरे की जान
लेकिन तभी इलाके के कुछ युवक फरिश्ता बनकर सामने आए. बिना अपनी जान की परवाह किए कुछ युवक रस्सियों के सहारे इमारत पर चढ़ गए, वहीं बिल्डिंग के नीचे खड़े लोग बकरे को संभालने की तैयारी में थे. चारों तरफ दहशत, लोगों की चीखें और ऊपर मौत से जूझता बेजुबान. माहौल पूरी तरह तनाव से भर चुका था.
यह भी पढ़ें: भीड़ ने बना दिया ‘संदिग्ध’! मुजफ्फरनगर में नाम पूछकर मुस्लिम चाचा-भतीजे की बेरहम पिटाई
करीब कई मिनट तक चले इस जानलेवा और सांसें थाम देने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार युवकों ने बकरे को सुरक्षित नीचे उतार लिया. जैसे ही बेजुबान की जान बची, पूरे इलाके में तालियों, नारों और खुशी की आवाजें गूंज उठीं. सोशल मीडिया पर हर कोई युवकों की सूझ बूझ और इंसानियत की तारीफ कर रहा है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

