मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम बदलने की मांग तेज
Bihar News: पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्मभूषण सम्मानित डॉ. सी. पी. ठाकुर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल सह कुलाधिपति से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम आधुनिक बिहार के निर्माता ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) के नाम पर रखने की मांग उठाई.
प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल?
इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ बीजेपी नेता दीपक ठाकुर, बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. हर्षवर्धन और जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. राहुल परमार भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में क्या कहा गया?
ज्ञापन में कहा गया कि मुंगेर श्री बाबू की कर्मभूमि रही है. खड़कपुर विधानसभा से उनका गहरा जुड़ाव था. उन्होंने जमींदारी खत्म करने और देवघर मंदिर में वंचितों को प्रवेश दिलाने जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए थे. ऐसे में विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर होना नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का काम करेगा.
शिक्षा सुधार की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर भी सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि कक्षाओं में कम से कम 50 प्रतिशत छात्रों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए. साथ ही, नए लाइब्रेरियन पदों का उपयोग कर विश्वविद्यालय और कॉलेजों की लाइब्रेरी को सक्रिय बनाया जाए, ताकि छात्र संदर्भ पुस्तकों और शोध सामग्री का अध्ययन कर सकें.
राज्यपाल ने क्या आश्वासन दिया?
राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
ये भी पढ़ें-भारत ने पाक के किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS अनिल चौहान ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी
इस तरह यह मुलाकात सिर्फ नामकरण की मांग तक सीमित नहीं रही बल्कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस सुझाव भी सामने आए.
ये भी पढ़ें-मकर-कुंभ की चमकेगी किस्मत, कन्या वाले रहें सावधान!’ जान लीजिए आज किन राशियों की खुलेगी लॉटरी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



