Bharat Express DD Free Dish

बाबरी की धरती से भारत को दहलाने की कोशिश! पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Murshidabad spy case: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने मुर्शिदाबाद जिले से दो युवकों को पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया.

Murshidabad spy case: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने दो युवकों को पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उनके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.

कौन हैं आरोपी?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहला आरोपी जुहाब शेख मुर्शिदाबाद का ही रहने वाला है. निगरानी के दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं और पूछताछ में पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स से उसके संबंधों के संकेत मिले. इसी जानकारी के आधार पर दूसरा आरोपी सुमन शेख को बहारामपुर से पकड़ा गया. दोनों सिम कार्ड बेचने का काम करते थे.

कैसे जुड़ा पाकिस्तानी कनेक्शन?

जांच में पता चला कि आरोपी दूसरों के पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर सिम कार्ड निकालते थे. इन सिम कार्डों से व्हाट्सऐप अकाउंट बनाए जाते और सत्यापन के दौरान आने वाले ओटीपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेज दिए जाते. इस तरह अकाउंट्स को दूर से नियंत्रित किया जा सकता था. अधिकारियों का कहना है कि कम से कम सात बार ओटीपी भेजे जाने की आशंका है. इसके बदले आरोपियों को मोटी रकम मिली, जो उनके बैंक खातों में जमा है.

पुलिस को क्या शक है?

पुलिस को संदेह है कि इन अकाउंट्स का इस्तेमाल भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए किया गया हो सकता है. जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि क्या इस नेटवर्क में और लोग शामिल हैं और क्या किसी आतंकी संगठन से इनका संबंध है.

ये भी पढ़ें-संस्कार भारती के मंच पर ‘जलम अमृतम’, कला और सामाजिक चेतना का संगम

जांच में जुटी टीमें

STF की साइबर टीम ने इस नेटवर्क की पहचान करने और आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक करने में अहम भूमिका निभाई. अधिकारियों ने बताया कि ओटीपी डायवर्जन और सिम कार्ड के अवैध इस्तेमाल से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी केंद्रीय एजेंसियां सतर्क कर चुकी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read