देश

बीजेपी को वोट दिया तो भड़क गए समीना के परिजन, देवर ने पीटा, अब शिवराज ने दी सांत्वना, बोलीं- भैया को ही वोट दूंगी अपना VIDEO

Muslim Woman Meet CM Shivraj: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ‘सबका साथ सबका विकास…’ का नारा देकर चुनाव लड़ती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ पर सवार इस पार्टी ने 2014 से तमाम राज्यों में सरकार बनाई और केंद्र में दोबारा प्रचंड बहुमत से सत्ता बरकरार रखी. 2023 में पिछले महीने 5 राज्यों में चुनाव हुए, जिनमें से तीनों बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ही जीती. भाजपा को महिलाओं ने सबसे ज्यादा वोट दिया.

मध्य प्रदेश में एक मुस्लिम महिला ने भाजपा को वोट दिया तो पता चलने पर उसके परिजन उससे खफा हो गए. आग-बबूला हुए देवर ने तो मारपीट ही कर डाली. महिला ने सब सहा. कई दिनों बाद इस मामले की भनक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगी. उन्होंने महिला को बुलवाया और उससे मुलाकात की. महिला अपने बच्चों को लेकर शिवराज सिंह चौहान के पास आई. शिवराज सिंह चौहान ने उसे सांत्वना दी.

महिला ने अपना नाम समीना बताया. उसने मीडिया से बातचीत में कहा— “मैं भोपाल की रहने वाली हूं. मैंने भाजपा को वोट दिया था, तो मेरे देवर जावेद ने गुस्सा होकर मेरे साथ मारपीट की. कहने लगा भाजपा को क्यों दिया.”

समीना बोलीं— “मैं शिवराज भैया के साथ हूं, मैं उन (भाजपा) को ही वोट दूंगी. वो मेरी फिक्र कर रहे हैं, मैं उनकी फिक्र करूंगी. भाजपा को ही अपना वोट दिया करूंगी.”

पढ़िए: ‘ये सारा पैसा गरीबों का है..कांग्रेस पार्टी ऐसे ही धन हड़पती है’, झारखंड में कांग्रेसी सांसद के यहां 300 करोड़ कैश मिलने पर बोले सिंधिया

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

4 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

4 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

5 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

6 hours ago