देश

Ram Navami 2023: रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती, बोलीं- “धर्म बदलने से न पूर्वज बदल सकते हैं, न ही मातृभूमि”

Rama Navami 2023: पूरे देश में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. वहीं यूपी के वाराणसी से एक ऐसी तस्वीर सामने निकलकर आयी, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. रामनवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्री राम की आरती उतारी. मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की पूजा की और आरती गायन किया.

श्रीराम के जन्मोत्सव के इस अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने सोहर (जन्मोत्सव गीत) गाकर सबको बधाई दी. इस अवसर पर एक महिला नाजनीन अंसारी ने कहा, “धर्म बदलने से न पूर्वज बदल सकते हैं, न मातृभूमि और न ही पूर्वजों के भगवान राम. जब तक हमारे पूर्वज भगवान राम के नाम से जुड़े थे तब तक दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था. अब लोग शक की दृष्टि से देखते हैं. हम जड़ों से जुड़े रहेंगे तो हमारा सम्मान बना रहेगा.”

‘हम सभी के पूर्वज एक हैं’

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष रजिया सुल्ताना ने कहा कि हम सभी के पूर्वज एक हैं. हमें नफरत के नहीं बल्कि मोहब्बत के संस्कार मिले हैं. इसलिये हम भारतीय संस्कृति का पालन कभी नहीं छोड़ेंगे. हमने रोजा भी रखा है रामजी की आरती भी कर रहे हैं. इससे मोहब्बत फैलेगी और कोई भी धर्म खतरे में नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें-  AmritPal Singh: “सरबत खालसा बुलाओ और साबित करो कि तुम जत्थेदार हो”, मैं भगौड़ा नहींं हूं और गिरफ्तारी से नहीं डरता, भगौड़े अमृतपाल ने जारी किया एक और नया वीडियो

विश्वेश्वर मंदिर परिसर औरंगजेब के कलंक से मुक्त हो जाए

रामनवमी के अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम से कामना की कि आदि विश्वेश्वर मंदिर परिसर औरंगजेब (Aurangzeb) के कलंक से मुक्त हो जाए और स्वयंभू ज्योतिर्लिंग पर जल्दी पूजा शुरू हो. इसके साथ ही समस्त भारत के लोग अपने पूर्वजों, परंपराओं, मातृभूमि से जुड़कर रहें. इसके साथ ही मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम और माता जानकी से ये मन्नत भी मांगी कि दुनिया भर में मुस्लिम बेटियों को उनका जीने का अधिकार मिले. साथ ही हलाला जैसी कुरीति खत्म हो.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

43 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

50 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

51 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

58 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago