खेल

GT vs CSK: IPL में आज से मचेगा घमासान… पहले मैच में गुजरात-चेन्नई की टक्कर, MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

Gujarat Titans Vs Chennai Super Kings IPL 2023 Match Preview: चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के पहले गेम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. सीएसके पिछले सीजन में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी और यह टूर्नामेंट में उनका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था. लेकिन नए सीजन में एक बार फिर चेन्नई कमबैक करने की कोशिश करेगी.

हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन में डेब्यू किया था और टूर्नामेंट जीता था. खास बात ये है की गुजरात आज चेन्नई के जीत की खिलाफ हैट्रिक लगा सकती है. वहीं सीएसके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि CSK के कप्तान एमएस धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और उनका पहले मैच में खेलना पक्का नहीं है.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

CSK: महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस/मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और सिमरजीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे.

ये भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding: सिंगर हार्डी संधु ने किया कंफर्म, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करने वाले हैं शादी

GT: हार्दिक पंड्या (C), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (WK), साई सुदर्शन, केन विलियमसन, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, यश दयाल, अलजारी जोसेफ और मोहम्मद शमी

इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर

CSK vs GT ड्रीम 11 टीम

कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़

उपकप्तान: केन विलियमसन

बल्लेबाज: गायकवाड़, विलियमसन, डेवोन कॉन्वे, गिल

ऑलराउंडर: पंड्या, जडेजा, स्टोक्स

गेंदबाज: राशिद, शमी, रवींद्र जडेजा

विकेटकीपर: एमएस धोनी

पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकुल है, यहां स्पिनर्स से ज्यादा पेसर्स को मदद है. पहली पारी में एवरेज स्कोर 170 रन है, लेकिन चेज करने वाले टीमों को यहां सफलता ज्यादा मिलती है. हाल ही में बारिश ने दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन में खलल डाला था. रिपोर्ट्स के अनुसार  बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है.

क्या MS Dhoni करेंगे पिछला हिसाब चुकता?

फाइनली जिस दिन का क्रिकेट फैंस को इंतजार था, वो दिन आ गया है. पहला ही मुकाबला टूर्नामेंट की दो धाकड़ टीमों के बीच है. एक तरफ अनुभव है, तो दूसरी तरफ होगा युवा जोश. या यूं कह लीजिए एक तरफ वो टीम है जो बीते 15 साल से बड़ी टीमों में गिनी जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ वो टीम है जिसने अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब पर अपना कब्जा जमाया.

दोनों टीमों के बीच आंकड़ो की बात करे तो अब तक कुल दो मैच खेले गए हैं. इन दोनों ही मैचों में गुजरात ने चेन्नई को शिकस्त दी है. यानी IPL 2023 में गुजरात के पास चेन्नई के खिलाफ हैट्रिक लगाने का मौका है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

37 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago